Esha Gupta: हार्दिक पांड्या संग डेटिंग रूमर्स पर ईशा गुप्ता ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हां, कुछ समय से…

Esha Gupta ने हार्दिक पांड्या संग अपने अफेयर की खबरों पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि वे डेटिंग नहीं कर रहे थे, बस कुछ महीनों तक बात हो रही थी.

Esha Gupta: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटोज और बोल्ड लुक्स के चलते सुर्खियों में रहती हैं. लेकिन इस बार वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में ईशा ने भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या संग रिश्ते की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. उनका का कहना है कि उन्होंने और हार्दिक ने कुछ महीने के दूसरे से बात की थी, लेकिन उसे डेट नहीं कहेंगे क्योंकि एक पार्टनर बनने के लिए दोनों कंपटेबल नहीं थे.

हार्दिक संग रिश्ते पर बोलीं ईशा

साल 2018 में ईशा और हार्दिक के अफेयर की खबरें बी-टाउन में चर्चा का विषय बन गई थीं. हालांकि, दोनों में से किसी ने उस वक्त इस पर कोई बयान नहीं दिया था. अब कई सालों बाद ईशा गुप्ता ने खुद इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है. ईशा गुप्ता ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में बताया, ‘हां, कुछ समय से हम बात कर रहे थे. मुझे नहीं लगता कि हम डेटिंग कर रहे थे. लेकिन हां, हम कुछ महीनों से बात कर रहे थे.’

उन्होंने आगे कहा, ‘हम उस ‘शायद यह होगा, शायद यह नहीं होगा’ वाले स्टेज पर थे. डेटिंग स्टेज तक पहुंचने से पहले ही यह खत्म हो गया. तो यह डेटिंग नहीं थी। हम एक या दो बार मिले, बस. तो हां, जैसा कि मैंने कहा, यह कुछ महीने था और फिर यह खत्म हो गया.’

‘सबका अपना एक टाइप होता’

ईशा ने कहा, ‘हम एक कपल हो सकते थे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा होना तय था. मैं और हार्दिक उतने कंपटेबल नहीं थे, जितना एक कपल को होना चाहिए. हालांकि, सबका अपना एक टाइप होता है. मैं हर सुबह सेल्फ ऑब्सेशन के साथ नहीं उठ सकती. मैं हर सुबह जागते ही ओह माय गॉड हम दोनों कितने अच्छे लगते हैं या खुद की ही तारीफ नहीं कर सकती. मैं इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर सकती.’

ईशा गुप्ता का वर्कफ्रंट

ईशा को आखिरी बार बॉबी देओल की वेब सीरीज ‘आश्रम’ में देखा गया था, जिसमें उनका किरदार काफी चर्चा में रहा था. इसके अलावा वह कुछ म्यूजिक वीडियोज में नजर आई हैं. ‘धमाल 4’ में वह अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर कर सकती हैं.

यह भी पढ़े: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah छोड़ने के बाद ऐसी हुई कुश शाह की हालत, बोले- मैं अकेला रह…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >