दिग्गज एक्ट्रेस धर्मेंद्र की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. पति भरत तख्तानी से अलग होने के बाद पहली बार ईशा ने खुलकर अपने दिल की बात कही है. उन्होंने बताया कि इस समय उनकी जिंदगी में प्यार और रोमांस की कमी महसूस हो रही है.
Esha Deol Opens Up About Love: ईशा देओल बोलीं- ‘मुझे प्यार और रोमांस बहुत पसंद है’
कर्ली टेल्स को दिए इंटरव्यू में ईशा देओल ने अपनी पर्सनल लाइफ और रिश्तों पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, “मेरे हिसाब से प्यार और रोमांस इंसान की जिंदगी की सबसे जरूरी चीजें हैं और फिलहाल मुझे वही चीज सबसे ज्यादा मिस हो रही है. मुझे रोमांटिक होना बहुत पसंद है. मैं पूरी तरह रोमांटिक फिल्मों वाली इंसान हूं. मुझे लव सॉन्ग्स और लव स्टोरीज बहुत पसंद हैं.”
Esha Deol Idea Of Love: क्या अलगाव के बाद बदल गया प्यार को देखने का नजरिया?
इंटरव्यू के दौरान जब ईशा से पूछा गया कि क्या अलग होने के बाद प्यार को लेकर उनकी सोच बदल गई है, तो उन्होंने कहा, “नहीं, ऐसी चीजें नहीं बदलती. जिंदगी में ब्रेकअप होते हैं. पहले भी मेरे रिश्ते रहे हैं और ब्रेकअप हुए हैं. लेकिन इससे प्यार को लेकर मेरी सोच कमजोर नहीं होती. हम सभी ने हेमा जी और धर्मेंद्र जी के बीच बिना शर्त प्यार देखा है.”
Esha Deol Talks About Separation From Bharat Takhtani: भरत तख्तानी से अलग होने पर क्या बोलीं ईशा?
ईशा देओल और भरत तख्तानी ने साल 2012 में शादी की थी. दोनों करीब 11 साल तक साथ रहे. साल 2024 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. ईशा ने इंटरव्यू में बताया, “ये बहुत पर्सनल मामला है. यह दो व्यक्तियों के बीच है. हमारी लाइफ पब्लिक के सामने रहती है, इसलिए बातें बाहर आ जाती हैं. मैं, भरत और उनका परिवार कभी निजी बातें खुलकर शेयर करने वाले लोग नहीं रहे. लेकिन उस समय हालात ऐसे थे. इसमें बच्चे भी शामिल हैं, इसलिए हर कदम बहुत संभलकर रखना पड़ता है.” ईशा और भरत की दो बेटियां हैं- राध्या और मिराया.
यह भी पढ़ें– इस एक्ट्रेस का बिस्तर टेडी बियर्स से भरा रहता है, वजह जानकर हो जाएंगे भावुक
यह भी पढ़ें–Border 2: ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल की परफॉर्मेंस पर बहन ईशा देओल हुईं फिदा, कहा- यू आर द बेस्ट
