Esha Deol के एक्स हसबैंड का इस हसीना के लिए धड़का दिल, तसवीर शेयर कर फैमिली में किया वेलकम, देखें PHOTOS

Esha Deol: ईशा देओल और भरत तख्तानी ने उस वक्त फैंस को हैरान कर दिया, जब उन्होंने शादी के 12 साल बाद अलग होने की अनाउंसमेंट की. कपल की दो बेटियां हैं, जिनका वह ध्यान रख रहे हैं. पत्नी से अलग होने के बाद भरत को फिर से प्यार मिल गया है. जी हां उन्होंने मेघना लखानी संग अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया.

Esha Deol: लगता है ईशा देओल के एक्स हसबैंड भरत तख्तानी को फिर से प्यार हो गया है. हाल ही में, उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया, जिसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल पैदा कर दी. दरअसल बिजनेसमैन ने मेघना लखानी नाम की हसीना संग एक रोमांटिक फोटो शेयर की. जिसमें दोनों एक दूसरे के काफी क्लोज दिखे. भरत मेघना को गले लगाए हुए थे.

ईशा देओल से अलग होने के बाद भरत को फिर से हुआ प्यार

ईशा देओल के एक्स हसबैंड भरत तख्तानी ने फोटो को एक कैप्शन के साथ शेयर किया. जिसमें लिखा, “परिवार में आपका स्वागत है, यह ऑफिशियल है.” मेघना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी इस स्टोरी को रीशेयर किया. इसके अलावा, उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें वह भरत के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. इसमें लिखा है, हमारी जर्नी यहां से शुरू हो रही है. भरत और मेघना इस समय यूरोप में छुट्टियां मना रहे हैं.

ईशा देओल और भरत तख्तानी कब अलग हुए?

भरत तख्तानी की शादी पहले ईशा देओल से हुई थी. उन्होंने 2012 में शादी की थी, लेकिन शादी के 12 साल बाद, यानी 2024 में, अलग होने की घोषणा की. स्टार्स ने एक बयान जारी कर बताया कि उनका अलग होना “आपसी और सौहार्दपूर्ण” है. उनके बयान में लिखा है, “हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. हमारे जीवन में इस बदलाव के दौरान, हमारे दोनों बच्चें हमेशा हमारी प्राथमिकता रहेंगे. आप हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें.” ईशा देओल के तलाक के बाद, एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि उनके पिता दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, उनके फैसले से खुश नहीं थे और चाहते थे कि वह अपने पति के साथ फिर से मिल जाए.

यह भी पढ़ें- Saiyaara: शूटिंग के आखिरी दिन रो पड़ी थी अनीत पड्डा, बोली- पूरे साल जो कर रहे थे, वो खत्म हो गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >