Emraan Hashmi Rooh: 5 साल बाद हॉरर जॉनर में लौटे इमरान हाशमी, नई फिल्म ‘रूह’ के 52 सेकंड के फर्स्ट लुक वीडियो ने उड़ाए होश

Emraan Hashmi Rooh: इमरान हाशमी अपनी नई हॉरर फिल्म ‘रूह’ के साथ 5 साल बाद हॉरर जॉनर में वापसी कर रहे हैं. फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो रिलीज हो चुका है, जिसमें डर और सस्पेंस से भरे विजुअल्स दिखाए गए हैं. आइए बताते हैं कब रिलीज होगी यह फिल्म.

Emraan Hashmi Rooh Announcement: इमरान हाशमी एक बार फिर हॉरर जॉनर में लौट रहे हैं. लंबे समय से इस जॉनर में उनकी मौजूदगी मिस की जा रही थी और अब वह 5 साल बाद बड़े पर्दे पर डर का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं. उनकी नई फिल्म ‘रूह’ का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया गया है. साथ ही मेकर्स ने इसका फर्स्ट लुक वीडियो शेयर किया है और फिल्म की रिलीज को लेकर भी अपडेट दिया है.

Rooh First Look Video: वीडियो में क्या दिखा?

फिल्म ‘रूह’ का जो वीडियो सामने आया है, वह केवल 52 सेकंड का है, लेकिन वह बहुत ही डरावना और सस्पेंस से भरा है. वीडियो की शुरुआत में एक घने और सुनसान जंगल में एक रहस्यमयी लड़की दिखाई देती है. इसके बाद एक धुंधला शीशा नजर आता है, जिस पर बहुत ओस जमी होती है. तभी अचानक एक डरावना हाथ उस शीशे को साफ करता है और शीशे के अंदर इमरान हाशमी का चेहरा दिखाई देता है. देखते ही देखते इमरान की आंखें बिल्कुल काली हो जाती हैं और स्क्रीन पर फिल्म का नाम लिखकर आता है, ‘रूह’.

Rooh Release: कब रिलीज होगी यह फिल्म?

वीडियो के साथ ही मेकर्स ने यह भी साफ कर दिया है कि यह फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. अच्छी बात यह है कि इसे सिर्फ हिंदी में ही नहीं, बल्कि साउथ की भाषाओं जैसे तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म के डायरेक्टर मयंक शर्मा हैं और उन्होंने विशाल कपूर के साथ मिलकर इसकी कहानी लिखी है.

Emraan Hashmi Horror Movies: हॉरर फिल्मों में इमरान का सफर

इमरान हाशमी ने इससे पहले कई सुपरहिट हॉरर फिल्में दी हैं, जिन्हें लोग आज भी पसंद करते हैं. इनमें शामिल हैं:

  • राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूज (2009): इसमें वह एक ऐसे पेंटर बने थे जिसे बुरे सपने आते हैं.
  • राज 3 (2012): इस फिल्म में उनके साथ बिपाशा बसु थीं और यह बहुत हिट हुई थी.
  • एक थी डायन (2013): इसमें उन्होंने एक जादूगर का रोल किया था जो बचपन की डायन से परेशान रहता है.
  • राज रीबूट (2016) और डिब्बुक (2021): ‘डिब्बुक’ उनकी आखिरी हॉरर फिल्म थी, जो साल 2021 में आई थी.

यह भी पढ़ें: Theater Releases This Week: इस हफ्ते थिएटर्स में लगेगा फिल्मों का मेला, नोट कर लें अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ समेत इन 7 फिल्मों की रिलीज डेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >