Emergency Trailer 2: भारतीय लोकतंत्र के विवादास्पद इतिहास को देखने के लिए हो जाइये तैयार, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Emergency Trailer 2: कंगना रनौत फिल्म इमरजेंसी के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. मूवी 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आज इसका दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया.

Emergency Trailer 2: कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड पीरियड ड्रामा इमरजेंसी का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है. यह फिल्म भारतीय इतिहास के सबसे विवादास्पद अध्यायों में से एक पर प्रकाश डालती है. मूवी गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. कंगना रनौत की ओर से निर्देशित, लिखित इमरजेंसी 1975 के अशांत काल को दर्शाता है, जब प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी थी.

इमरजेंसी के दूसरे ट्रेलर में क्या है खास

ट्रेलर की शुरुआत जयप्रकाश नारायण की ओर से इंदिरा गांधी को लिखे पत्र से होती है, जो उन्हें याद दिलाती हैं कि पीएम की कुर्सी अब सिर्फ एक सिंहासन नहीं है, बल्कि एक उग्र शेर है जिसकी दहाड़ पूरी दुनिया में गूंजेगी. यह आपातकाल घोषित करने के प्रधानमंत्री के फैसले को प्रमुखता देता है, जो भारत के स्वतंत्रता के बाद के इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. ट्रेलर क्रूरता, हिंसा और ‘लोकतंत्र की हत्या’ के सीन्स से भरा है.

इंदिरा गांधी बनकर चमकी कंगना रनौत

आगे वीडियो में स्पेक्ट्रम के दूसरे छोर पर इंदिरा गांधी बनी कंगना रनौत को दिखाया गया है, जो जोरदार ढंग से घोषणा करती हैं कि वह कैबिनेट हैं. मंच एक ऐसी फिल्म के लिए तैयार है, जो भारत के इतिहास के काले पन्नों में गहराई से उतरने का वादा करती है और पूर्व प्रधानमंत्री की साजिशों और कार्यों पर प्रकाश डालती है. ट्रेलर में अटल बिहारी वाजपेयी (श्रेयस तलपड़े), फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ (मिलिंद सोमन) और संजय गांधी (विशाख नायर) जैसे कलाकारों को भी देखते हैं. मूवी का एक डायलॉग भी काफी फेमस है, जिसमें कहा जाता है कि “भारत इंदिरा है…इंदिरा भारत है…”

यह भी पढ़ें- Emergency Movie Trailer: जिसके हाथ में सत्ता होती है वो कहलाता है शासक, कंगना रनौत की इमरजेंसी है मस्ट वॉच

यह भी पढ़ें- Emergency Movie: कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी पर बवाल, SGPC ने भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >