Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Records: हर्षवर्धन-सोनम की फिल्म ने एक और रिकॉर्ड किया नाम, 4 दिनों में ‘धड़क 2’ को दी मात, अगला टारगेट राजकुमार राव

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Records: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने रिलीज के सिर्फ 4 दिनों में ‘धड़क 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म अब जल्द ही अपना 30 करोड़ का बजट पार करने की तैयारी में है. आइए पूरी रिपोर्ट बताते हैं.

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Records: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर रोमांटिक ड्रामा ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने रिलीज के चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर एक और रिकॉर्ड बना लिया है. 21 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पांस मिला, लेकिन इसके बावजूद यह स्थिर गति से आगे बढ़ रही है.

मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की भिड़ंत आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ से हुई, जो वर्तमान में ज्यादा मजबूत प्रदर्शन कर रही है. फिर भी, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने अपने 30 करोड़ रुपये के बजट की भरपाई के बेहद करीब पहुंच चुकी है. इसी के साथ फिल्म ने तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक फिल्म ‘धड़क 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है. आइए बताते हैं पूरी रिपोर्ट.

चौथे दिन का कलेक्शन और नया रिकॉर्ड

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन शाम 5 बजे तक 1.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके साथ इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 24.51 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यह आंकड़ा रात तक और बढ़ने की संभावना है.

इसके साथ ही, फिल्म ने तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘धड़क 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन 23.42 करोड़ रुपये को पीछे छोड़ दिया है. अब फिल्म का अगला टारगेट राजकुमार राव की ‘मालिक’ के लाइफटाइम कलेक्शन 25.04 करोड़ को पार करना है.

फिल्म की कहानी और खासियत

मिलाप जावेरी की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ प्यार, जुनून और दिल टूटने की भावनाओं को बेहद खूबसूरती से पेश करती है. कहानी एक ऐसे शख्स की है जो अपने प्यार को पाने के लिए हर हद पार कर देता है. फिल्म में रोमांस, ड्रामा और इमोशंस का दमदार मेल दर्शकों को बांधे रखता है.

यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1: ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच अल्लू अर्जुन ने की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की तारीफ, बोले- माइंड ब्लोइंग फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >