Ek Deewane Ki Deewaniyat Records:  ‘एक दीवाने की दीवानियत’ 2 ने हर्षवर्धन राणे के इस फिल्म को दी मात, ‘सन ऑफ सरदार 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने से बस कुछ कदम दूर

Ek Deewane Ki Deewaniyat Records: फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए सात दिन हो गए. फिल्म की कमाई अभी भी सिंगल डिजिट में हो रही है, लेकिन फिर भी हर दिन ये नये रिकॉर्ड्स बना रही है. आइए आपको बताते हैं कि अब किस फिल्म का रिकॉर्ड इसने तोड़ा.

Ek Deewane Ki Deewaniyat Records: मिलाप जावेरी की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ 21 अक्टूबर को दिवाली के दिन थिएटर्स में आई. फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा मुख्य किरदार में हैं. बॉक्स ऑफिस पर मूवी आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा से टकराई. भले ही एक दीवाने की दीवानियत की कमाई धीरे हो गई है, लेकिन ये रिकॉर्ड्स बनाने में नहीं चूक रही. ये फिल्म हर्षवर्धन के किरदर की सबसे अधिक कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है. इसके अलावा मूवी जल्द ही अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है.

‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने किस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा?

हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने ‘सनम तेरी कसम’ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कमाई को पीछे छोड़ दिया है. सनम तेरी कसम ने दुनियाभर में करीब 56 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था, जो इसके ओरिजिनल और री रिलीज का आंकड़ा है. जबकि एक दीवाने की दीवानियत ने अभी तक 57.10 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है. कमाई फिलहाल मूवी की जारी है. ऐसे में एक्टर की लेटेस्ट फिल्म उनके करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली मूवी बन गई.

अजय देवगन की किस फिल्म पर नजर है एक दीवाने की दीवानियत की?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने सात दिन में 44.85 करोड़ रुपये कमाते हुए ‘देवा’ (34.37 करोड़ रुपये),  ‘मां’ (36.27 करोड़ रुपये) और द डिप्लोमैट’ (38.97 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. अब फिल्म की नजर अजय देवगन, मृणाल ठाकुर, रवि किशन स्टारर फिल्म सन ऑफ सरदार 2 पर है. अजय की फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 47.03 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

एक दीवाने की दीवानियत की कमाई

  • दिन 1-9.00 करोड़ रुपये
  • दिन 2- 7.75  करोड़ रुपये
  • दिन 3-6  करोड़ रुपये
  • दिन 4- 5.50  करोड़ रुपये
  • दिन 5-6.25  करोड़ रुपये
  • दिन 6- 7.00 करोड़ रुपये
  • दिन 7- 3.35 करोड़ रुपये
  • टोटल- 44.85 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Munna Bhai 3: फिर लौटेगी मुन्ना भाई की ‘जादू की झप्पी’ और सर्किट की मस्ती? अरशद वारसी ने ‘मुन्ना भाई 3’ को लेकर किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >