Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन हर्षवर्धन राणे-सोनम बाजवा की रोमांटिक फिल्म ने निकाला आधा बजट, कुल कमाई चौंका देगी

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 3: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म “एक दीवाने की दीवानियत” ने तीन दिनों में लगभग आधा बजट निकाल लिया है. ऐसे में डे 3 की कमाई और पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर नजर डालते हैं.

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 3: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक फिल्म “एक दीवाने की दीवानियत” 21 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. मिलाप मिलन जवेरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपने इमोशनल ट्रेलर और संगीत के जरिए पहले से ही चर्चा बटोरी थी. वहीं, कम बजट पर बनी इस फिल्म ने 9 करोड़ से ओपनिंग करते हुए अच्छी शुरुआत की. जबकि, दूसरे दिन यह कमाई 7.75 करोड़ तक हुई, जिसके बाद अब तीसरे दिन तक फिल्म का आधा बजट निकल गया है. ऐसे में आइए डे 3 की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.

एक दीवाने की दीवानियत के तीसरे दिन की कमाई

Sacnilk report

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन दोपहर 5 बजे तक ₹2.24 करोड़ जुटा लिए, जिसके बाद कुल नेट कलेक्शन ₹18.99 करोड़ तक पहुंच गया. हालांकि, शाम के शोज अभी बाकी हैं और यही दिन के अंत में तय करेंगी कि तीसरे दिन फिल्म ने टोटल कितना कमाया.

फिलहाल, 30 करोड़ के छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक अपना आधा खर्च निकाल लिया है, जो शुरुआती दिनों के हिसाब से ठीक-ठाक प्रदर्शन माना जा सकता है.

इन फिल्मों से कड़ी टक्कर

हर्षवर्धन राणे की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी “थामा” से कड़ी टक्कर मिल रही है. इसके साथ ही ऋषभ शेट्टी की “कांतारा: चैप्टर 1” भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है, जिससे “एक दीवाने की दीवानियत” के लिए मुकाबला और कठिन हो गया है.

फिल्म की कहानी और खासियत

मिलाप जवेरी की निर्देशित यह फिल्म प्यार, जुनून और दिल टूटने की भावनाओं को खूबसूरती से दिखाती है. कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जो अपने प्यार के लिए हर हद पार कर देता है.

यह भी पढ़ें: Kis Kisko Pyaar Karoon 2: दोगुने कन्फ्यूजन-चार गुना मस्ती के साथ सामने आया कपिल शर्मा की फिल्म का मोशन पोस्टर, रिलीज डेट और स्टार कास्ट भी हुई कंफर्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >