Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 11: हिट या मिस? 11वें दिन फिल्म ने कितना कमाया, झटके में तोड़ा इस मूवी का रिकॉर्ड

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 11: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 11वें दिन कितना कमाया, इसकी जानकारी सामने आ गई है. फिल्म 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 11: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की लेटेस्ट रिलीज ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते से ज्यादा का वक्त बिता लिया है. आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म थामा भी उसी दिन रिलीज हुई, जिस दिन एक दीवाने की दीवानियत थिएटर्स में आई. हर्षवर्धन की रोमांटिक ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. आइए आपको 11वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

11वें दिन ‘एक दीवाने की दीवानियत‘ ने किस फिल्म को दी मात?

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 11वें दिन ‘एक दीवाने की दीवानियत‘ ने सुबह के 11 बजे तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 0.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. अब 11 दिन में फिल्म की टोटल कलेक्शन करीब 55.17 करोड़ रुपये हो गई है. इसके साथ ही मूवी ने सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अनुपम खेर, अली फजल, नीना गुप्ता स्टारर फिल्म ‘मेट्रो इन डिनो’ (52.61 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी.

2025 में सोनम बाजवा की ‘एक दीवाने की दीवानियत‘ बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

साल 2025 में सोनम बाजवा की तीन फिल्में रिलीज हुई, जिसमें ‘एक दीवाने की दीवानियत‘ दूसरे सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई. हाउसफुल 5-183.38 करोड़ और बागी 4- 53.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हाउसफुल के बाद एक दीवाने की दीवानियत ने सबसे ज्यादा कमाई की.

डे वाइज एक दीवाने की दीवानियत की कमाई

  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 1-9 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 2- 7.5 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 3- 6 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 5- 6.25 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 6- 7 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 7- 3.5 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 8- 4.5 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 9- 3 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 10- 2.61 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 11- 0.12 करोड़ रुपये

Ek Deewane Ki Deewaniyat Total Collection- 55.23 करोड़ रुपये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >