Eetha New Release Date: श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ अब 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं देगी. फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 4 दिसंबर 2026 कर दी गई है. पहले ‘ईथा’ का मुकाबला 28 अगस्त को ‘खोसला का घोसला 2’ और ‘वैन’ से होने वाला था.
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ की नई रिलीज डेट आई सामने
मड्डॉक फिल्म्स ने ‘ईथा’ की नई रिलीज डेट का ऐलान सोशल मीडिया पर किया. उन्होंने मूवी का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, तूफान के लिए तैयार रहना... क्योंकि #ईथा आ रही है, 4 दिसंबर को. फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं, जबकि रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. इसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है.
ईथा के टीजर ने मचाई थी सनसी
ईथा का टीजर जून में रिलीज हुआ था, जिसमें पहली बार श्रद्धा कपूर के विठाबाई वाले लुक की झलक देखने को मिली. वीडियो में उनके कलाकार बनने के सफर और निजी जिंदगी की कई झलकियां भी दिखाई गईं. एक सीन ने खास तौर पर ध्यान खींचा, जिसमें विठाबाई बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद दोबारा मंच पर परफॉर्म करने पहुंच जाती हैं.
ये भी पढ़ें: Eetha के लिए श्रद्धा कपूर को कितनी फीस मिली? 10-12 नहीं, बल्कि इतने करोड़ आए झोली में, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
क्या है ईथा की कहानी
‘ईथा’ की कहानी मशहूर मराठी तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी से जुड़ी है. बेहद साधारण शुरुआत से निकलकर उन्होंने महाराष्ट्र के लोक रंगमंच की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई थी. प्यार से उन्हें ‘ईथा’ के नाम से जाना जाता था और फिल्म में उनकी जिंदगी और उनके सफर को ही कहानी का मुख्य आधार बनाया गया है. मड्डॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म में श्रद्धा कपूर ईथा बाई के किरदार में नजर आएंगी.
ये भी पढ़ें: Eetha Title Row: विठाबाई के नाम पर टाइटल क्यों नहीं रखा गया? विवादों के बीच अनंत जोशी ने बताया पूरा सच
ये भी पढ़ें: 4 करोड़ की Lamborghini खुद ड्राइव करती दिखीं श्रद्धा कपूर, जानिए उनके गैरेज में खड़ी बाकी लग्जरी कारें
