Drishyam 3: परिवार की खातिर फिर हर हद पार करेंगे ‘विजय सलगांवकर’ बने अजय देवगन, दमदार टीजर के साथ रिलीज डेट से उठा पर्दा

Drishyam 3: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ के ऑफिशियल टीजर और रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है. यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. जानिए टीजर की खासियत, कहानी और बाकी डिटेल्स.

Drishyam 3 Release Date: अजय देवगन और श्रिया सरन स्टारर सुपरहिट सस्पेंस-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ का तीसरा पार्ट अब ऑफिशियली अनाउंस कर दिया गया है. मेकर्स ने सोमवार, 22 दिसंबर को ‘दृश्यम 3’ का एक इंटेंस टीजर रिलीज करते हुए फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है.

टीजर शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा, “दृश्यम 3, दृश्यम डे पर रिलीज होगी. आखिरी हिस्सा बाकी है.” वहीं, यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026, यानी दृश्यम डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब इस अनाउंसमेंट के बाद से फैंस के बीच एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है.

यहां देखें फिल्म का टीजर:

टीजर की खासियत क्या है?

‘दृश्यम 3’ के टीजर में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आते हैं, जो अपनी फैमिली की सिक्योरिटी के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. टीजर में पिछली दोनों फिल्मों की झलक भी दिखाई गई है.

इसके बाद अजय की दमदार आवाज में डायलॉग सुनाई देता है,“इस दुनिया में हर किसी का सच अलग है… मेरा सच और मेरा सही सिर्फ मेरी फैमिली है. क्योंकि कहानी अभी खत्म नहीं हुई है… आखिरी हिस्सा बाकी है.”

‘दृश्यम 3’ से क्या उम्मीदें?

‘दृश्यम 3’ को फ्रेंचाइजी का आखिरी चैप्टर माना जा रहा है. कहानी दूसरी फिल्म के ठीक बाद से शुरू होगी और विजय सलगांवकर व कानून के बीच एक इंटेंस साइकोलॉजिकल गेम देखने को मिलेगा. यह भाग सस्पेंस और थ्रिल के मामले में अब तक का सबसे मजबूत बताया जा रहा है.

फ्रेंचाइजी का सफर

‘दृश्यम’ का हिंदी वर्जन साल 2015 में रिलीज हुआ था, जो मोहनलाल की 2013 की मलयालम ब्लॉकबस्टर का रीमेक था. अजय देवगन की फिल्म ने धीरे-धीरे कल्ट स्टेटस हासिल किया. इसके बाद 2022 में आई ‘दृश्यम 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता दर्ज की और कहानी को और भी रोमांचक मोड़ दिया.

यह भी पढ़ें- Ikkis Final Trailer: फाइनल ट्रेलर में छा गए सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल बने अगस्त्य नंदा, धर्मेंद्र की आखिरी लाइन कर देगी आंखें नम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >