Drishyam 3: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को ठुकराने पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, बताया रिजेक्ट करने की वजह

Drishyam 3: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 के लिए परेश रावल को मेकर्स ने अप्रोच किया था. हालांकि फिल्म के ऑफर को परेश रावल ने ठुकरा दिया. इसके पीछे की वजह अब जाकर एक्टर ने एक इंटरव्यू में रिवील किया. चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

Drishyam 3: दृश्यम फ्रैंचाइजी का अगला पार्ट दृश्यम 3 का फैंस इंतजार कर रहे हैं. अजय देवगन की फिल्म को लेकर अपडेट आया था कि इसमें बॉलीवुड एक्टर परेश रावल होंगे. हालांकि एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं है और सोशल मीडिया पर चल रही खबरों में कोई सच्चाई नहीं हैं. साल 2015 में दृश्यम आई थी और उसके बाद साल 2022 में दृश्यम 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. दोनों फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था.

किस वजह से परेश रावल ने ठुकराई दृश्यम 3?

परेश रावल ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में बताया कि उन्हें दृश्यम 3 के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया था. एक्टर ने बताया, हां, मेकर्स ने मुझे ऑफर दिया था. हालांकि मुझे लगा कि वह रोल मेरे लिए ठीक नहीं है. मजा नहीं आया. लेकिन स्क्रिप्ट काफी अच्छी है. मैं काफी इम्प्रेस हो गया. लेकिन एक आकर्षक स्क्रिप्ट में भी आपको एक ऐसे रोल की जरूरत होती है जिसे लेकर आप उत्साहित हो. वरना मजा नहीं आएगा.”

परेश रावल की लेटेस्ट फिल्म कौन सी रिलीज हुई है?

परेश रावल की लेटेस्ट फिल्म थामा 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में वह आयुष्मान खुराना के पिता राम बजाज गोयल के किरदार में दिखे हैं. ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसने पांच दिन में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. मूवी में रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम किरदा में हैं.

किस फिल्म को लेकर चर्चा में है परेश रावल?

परेश रावल सबसे ज्यादा चर्चा में फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर हैं. इसी सल खबरें आई थी कि फिल्म का हिस्सा एक्टर नहीं होंगे. हालांकि जून में फिर इसपर अपडेट आया कि मेकर्स और परेश रावल के बीच सबकुछ ठीक हो गया है और वह फिल्म में काम कर रहे हैं. मूवी में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी है. तीनों एक बार फिर से श्याम, राजू और बाबूराव के किरदार में दिखेंगे.

यह भी पढ़ें- Munna Bhai 3: फिर लौटेगी मुन्ना भाई की ‘जादू की झप्पी’ और सर्किट की मस्ती? अरशद वारसी ने ‘मुन्ना भाई 3’ को लेकर किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >