Drishyam 3 कब आएगी? मेकर्स लेकर आ रहे हिंदी और मलयालम में अगला पार्ट, लेकिन इस बार होगा ये ट्विस्ट

‘दृश्यम 2’ बॉ्कस ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रहा है. अजय देवगन की मूवी ने टिकट खिड़की पर कमाल कर दिया है. अब खबर आ रही है कि इसका अगला पार्ट यानी ‘दृश्यम 3’ आने वाला है.

Drishyam 3: अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन की मूवी ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) आंधी की तरह बॉक्स ऑफिस पर बढ़ रही है. फिल्म ने टिकट खिड़की पर तूफान ला दिया है और मूवी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. अब फिल्म को लेकर नया अपडेट आया है, जिसे जानकर दर्शक खुश हो जाएंगे. ‘दृश्यम 3’ बनने जा रही है. जी हां, इसका अगला पार्ट बनने जा रहा है, जिसमें अजय ही मुख्य किरदार निभाएंगे.

दृश्यम 3 बनने जा रही

‘दृश्यम 2’ का क्रेज अभी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. वीकेंड पर मूवी ने कमाल कर दिया. दृश्यम-2 को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखकर मेकर्स ने इसका अगला पार्ट लाने का फैसला किया है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो इसके प्रोड्यूसर कुमार मंगत ‘दृश्यम 3’ वायकॉम 18 के साथ मिलकर बनाने जा रहे है. इसके अधिकार को लेकर भी कोई प्रॉब्लम नहीं है.

दृश्यम 3 को लेकर आया ये अपडेट

रिपोर्ट की मानें तो, दृश्यम 3 बनाई जाएगी और एक ही दिन मलयालम और हिंदी दोनों में रिलीज होगी. मतलब दोनों वर्जन मलयालम और हिदी में एक ही दिन मूवी रिलीज होगी, ताकि सस्पेंस लीक ना हो. बता दें कि अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली दृश्यम एक सुपरहिट फिल्म थी जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. ये फिल्म मोहनलाल की इसी नाम की मलयालम फिल्म से प्रेरित थी. अब देखना है कि इसका अगला पार्ट कब आएगा.

अभिषेक पाठक ने कही ये बात

अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित दृश्यम 2 का अगला पार्ट भी वो ही बनाएंगे. फिल्म ने पहले हफ्ते में 64 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म ने रविवार को 27.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. सप्ताह में 64.14 करोड़ रुपये जुटाए. फिल्म दृश्यम 2 को दर्शकों से मिल रहे प्यार से वो काफी खुश है. ईटाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा, मुझे पता था कि मैंने एक ईमानदार फिल्म बनाई है जो मूल का सीधे-सीधे रीमेक नहीं थी. मेरी टीम में सभी ने इस पर वास्तव में कड़ी मेहनत की. लेकिन दर्शकों का प्यार कमाल का है और सभी उम्मीदों से परे है. मैं बहुत ख़ुश हूं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >