तीन हफ्तों बाद थकती नजर आई ‘दृश्यम 3’, 22वें दिन घटा कलेक्शन

Drishyam 3 Box Office Collection Day 22 : एक्टर मोहनलाल की सस्पेंस से भरपूर फिल्म ‘दृश्यम 3’ की कमाई में रिलीज के 22वें दिन और कमी देखने को मिली है. सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या घटने के कारण फिल्म का बिजनेस अब धीरे-धीरे धीमा पड़ता जा रहा है.

Drishyam 3 Box Office Collection Day 22: मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और कई दिनों तक दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही, हालांकि अब फिल्म को रिलीज हुए तीन हफ्ते से ज्यादा समय हो चुका है और इसकी कमाई की रफ्तार पहले के मुकाबले धीमी पड़ती नजर आ रही है. नई फिल्मों की एंट्री और बढ़ते मुकाबले के बीच फिल्म के डेली कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. आइए जानते हैं 22वें दिन ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार किया.

22वें दिन कैसी रही ‘दृश्यम 3’ की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने 22वें दिन भारत में सिर्फ 26 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया. इससे पिछले दिन फिल्म ने 37 लाख रुपये कमाए थे, यानी पिछले दिन के मुकाबले इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है. भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन अब तक 107.96 करोड़ रुपये हो चुका है. वहीं अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो भारत में फिल्म ने 125.24 करोड़ रुपये और विदेशों से 111.65 करोड़ रुपये बटोरे हैं. इन दोनों को मिलाकर ‘दृश्यम 3’ की कुल वर्ल्डवाइड कमाई अब तक 236.89 करोड़ रुपये हो गई है, जो कि 237 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब है.

सिनेमाघरों में कैसा रहा दर्शकों का हाल?

अपने 22वें दिन इस फिल्म को देशभर में 665 शोज पर दिखाया गया. थियेटर्स में दर्शकों की संख्या काफी कम रही और कुल मिलाकर सिर्फ 8.13 प्रतिशत सीटों पर ही लोग नजर आए. सुबह के शोज में सबसे कम यानी केवल 4.40 प्रतिशत लोग फिल्म देखने पहुंचे, जबकि दोपहर के शोज में यह संख्या थोड़ी बढ़कर 8.30 प्रतिशत तक पहुंची. इसके बाद शाम के शोज में 5.60 प्रतिशत और रात के शोज में 6.70 प्रतिशत दर्शक थियेटर्स में दिखाई दिए.

यह भी पढ़ें: नए रिलीज के बीच भी टिकी रही ‘है जवानी तो इश्क होना है’, 7 दिनों में की इतने करोड़ रुपये की कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >