Drishyam 3 में अक्षय खन्ना को जयदीप अहलावत ने किया रिप्लेस? खुद अजय देवगन ने बता दिया सच

‘दृश्यम 3’ के ट्रेलर के बाद जयदीप अहलावत की एंट्री को लेकर सवाल उठ रहे थे कि क्या उन्होंने अक्षय खन्ना को रिप्लेस किया है. अजय देवगन ने अब इस पर सफाई देते हुए दोनों के किरदारों का फर्क बताया है.

Drishyam 3 का ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस के मन में एक सवाल था कि क्या जयदीप अहलावत ने अक्षय खन्ना को रिप्लेस कर दिया है? फिल्म में जयदीप की एंट्री के बाद यह सवाल और तेज हो गया था. अब अजय देवगन ने खुद इस बात का जवाब दे दिया है. उन्होंने साफ बताया कि जयदीप और अक्षय खन्ना दोनों के किरदार अलग हैं.

जयदीप ने अक्षय खन्ना को नहीं किया रिप्लेस

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अजय देवगन से जयदीप अहलावत की एंट्री को लेकर सवाल किया गया. इस पर उन्होंने बताया कि पिछली फिल्मों में पुलिस विजय सालगांवकर का केस सुलझा नहीं पाई थी. इसलिए अब केस को क्राइम ब्रांच के पास भेजा गया है.

अजय ने कहा कि क्राइम ब्रांच के आने से विजय के सामने खतरा और बड़ा हो गया है. उन्होंने यह भी साफ किया कि जयदीप अहलावत और अक्षय खन्ना के किरदार एक जैसे नहीं हैं.

यह भी पढ़ें: Mahakali Teaser Out: सफेद दाढ़ी, जटाएं और माथे पर तिलक... शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना को पहचानना हुआ मुश्किल

इस बार पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

अजय देवगन ने बताया कि जब किसी केस की जांच क्राइम ब्रांच के हाथ में आती है तो जांच करने का तरीका भी बदल जाता है. इसी वजह से ‘दृश्यम 3’ में पुलिस की कहानी को एक नए तरीके से दिखाया गया है.

अजय के मुताबिक, फिल्म में पुरानी कहानी को दोहराया नहीं गया है. क्राइम ब्रांच की एंट्री से विजय और उसके परिवार के लिए मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं.

अजय चाहते हैं मोहनलाल फिल्म जरूर देखें

ट्रेलर लॉन्च के दौरान अजय देवगन ने एक और खास बात कही. उन्होंने बताया कि वह चाहते हैं कि मलयालम स्टार मोहनलाल और डायरेक्टर जीतू जोसेफ भी ‘दृश्यम 3’ देखें.

अजय ने कहा कि यह फिल्म उनके लिए बड़ी चुनौती है, क्योंकि इस बार कहानी पहले की फिल्मों से काफी अलग है. उन्होंने बताया कि फिल्म सिर्फ पुरानी कहानी में कुछ बदलाव करके नहीं बनाई गई है, बल्कि इसकी स्क्रिप्ट पूरी तरह अलग है.

अजय ने यह भी कहा कि अगर मोहनलाल और जीतू जोसेफ को फिल्म पसंद आती है और उन्हें उनकी तरफ से मंजूरी मिलती है, तो उन्हें बहुत खुशी होगी.

यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Trailer: वर्दी कोई भी हो, परिवार पर आया तो विजय सलगांवकर कुछ भी करेगा... रिलीज हुआ 'दृश्यम 3' का माइंड-ब्लोइंग ट्रेलर

‘दृश्यम 3’ रिलीज डेट और स्टार कास्ट

‘दृश्यम 3’ का डायरेक्शन अभिषेक पाठक ने किया है. फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के रोल में नजर आएंगे. उनके साथ तबू, श्रिया सरन, अक्षय खन्ना और जयदीप अहलावत भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे.

फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब देखना होगा कि इस बार विजय सलगांवकर पुलिस की नई जांच से अपने परिवार को कैसे बचाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >