Drishyam 2 BO Collection Day 4:मंडे टेस्ट में सॉलिड कमाई के साथ पास हुई दृश्यम 2,बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है. फिल्म ने चार दिनों में ताबड़तोड़ कमाई की है. मूवी में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना है. अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म ने पहले दिन 15.38 की कमाई की. दूसरे दिन 21.59 करोड़ का कलेक्शन हुआ और तीसरे दिन 27.17 करोड़ का बिजनेस हुआ.

Drishyam 2 Box Office Collection Day 4: अजय देवगन की दृश्यम 2 (Drishyam 2 Box Office Collection Day 4) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. काफी लंबे समय के बाद किसी बॉलीवुड फिल्म को लेकर दर्शकों में क्रेज देखने को मिल रहा है. सोमवार को भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की और इसका रिपोर्ट आ गया है.

दृश्यम 2 हुई मंडे टेस्ट में पास

दृश्यम 2 शुक्रवार को रिलीज हुई थे और चार दिनों में ही फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़ दिए. वीकेंड पर अपना जादू चलाने के बाद मूवी मंडे टेस्ट में पास हो गई. अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म ने पहले दिन 15.38 की कमाई की. दूसरे दिन 21.59 करोड़ का कलेक्शन हुआ और तीसरे दिन 27.17 करोड़ का बिजनेस हुआ. सोमवार को मूवी ने 11.50 करोड़ की कमाई हुई. अबतक का टोटल कलेक्शन 75.64 करोड़ का हो चुका है.

जानें टोटल कलेक्शन

अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 2’ आने वाले दिनों में धमाका करेगी. फिल्म ने पहले सप्ताह में जमकर लगभग 64 करोड़ रुपये की कमाई की. यह जानकारी फिल्म निर्माता ने सोमवार को दी. एक प्रेस विज्ञप्ति में, प्रोडक्शन बैनर पैनोरमा स्टूडियोज ने अभिषेक पाठक निर्देशित फिल्म के पहले सप्ताह के बॉक्स ऑफिस आंकड़े साझा किए. फिल्म ने रविवार को 27.17 करोड़ रुपये की कमाई के साथ पहले सप्ताह में 64.14 करोड़ रुपये जुटाए.

Also Read: Drishyam 3 कब आएगी? मेकर्स लेकर आ रहे हिंदी और मलयालम में अगला पार्ट, लेकिन इस बार होगा ये ट्विस्ट

गौरतलब है कि दृश्यम 2 अजय देवगन की 2015 की क्राइम थ्रिलर ‘दृश्यम’ का सीक्वल है, जो इसी नाम की मोहनलाल अभिनीत मलयालम फिल्म की हिंदी रीमेक थी. मलयालम फिल्म का सीक्वल फरवरी 2021 में रिलीज हुआ था. ‘दृश्यम 2′ में श्रिया शरन, तब्बू, रजत कपूर, इशीता दत्ता और अक्षय खन्ना भी हैं. फिल्म की प्रस्तुति वायकॉम18 स्टूडियोज, टी-सीरिज और पैनोरमा स्टूडियोज की है. साथ ही ये भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित है. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >