8 जून को दिशा सालियान की मौत, 6 दिन बाद सुशांत भी नहीं रहें... सालों से उठते सवाल का अब जवाब देगी CBI

एक रात... एक मौत... और उसके बाद उठे ऐसे सवाल, जो छह साल तक जवाब तलाशते रहे. 8 जून 2020 को दिशा सालियान की मौत हुई. फिर मामला अदालत तक पहुंचा और जांच के तरीके, पोस्टमॉर्टम और पुराने सबूतों पर नए सवाल खड़े हुए. अब इसमें सीबीआई की एंट्री हुई.

8 जून 2020... मुंबई में एक 28 साल की टैलेंट मैनेजर की मौत की खबर सामने आती है.... नाम था दिशा सालियान. शुरुआती जांच में सामने आया कि वह 14वीं मंजिल से नीचे गिरी थीं और बाद में मामले को आत्महत्या के एंगल से भी देखा गया. मामला यहीं खत्म होता दिख रहा था, लेकिन इसके ठीक 6 दिन बाद, 14 जून 2020 को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए.

दिशा की मौत के बाद सुशांत थे परेशान, कहा था- वो मुझे भी नहीं छोड़ेंगे

दो मौतें... महज कुछ दिनों का अंतर... और यहीं से सोशल मीडिया पर सवालों और थ्योरीज का सिलसिला शुरू हो गया, क्योंकि दिशा बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर थी. दिवंगत एक्टर को जब उनकी मौत की खबर मिली, तो वह काफी परेशान हो गए. उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि उनके भाई दिशा की मौत के बाद परेशान हो गए थे और कहते रहते थे कि अब वो लोग मुझे भी नहीं छोड़ेंगे. हालांकि कानून की नजर में दोनों मामलों के बीच किसी लिंक का दावा जांच एजेंसियों या अदालत ने स्थापित नहीं किया.

दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत, फोटो- इंस्टाग्राम

8 जून 2020: दिशा सालियान की मौत की वो रात

दिशा सालियान की मौत मुंबई के मलाड इलाके की एक हाई फ्लोर बिल्डिंग से गिरने के बाद हुई थी. शुरुआती जांच में मुंबई पुलिस ने मामले में Accidental Death Report (ADR) दर्ज की और बाद में आत्महत्या बताया. पोस्टमार्टम और शुरुआती जांच में पुलिस को फाउल प्ले का सबूत भी नहीं मिला था.

आदित्य ठाकरे पर घूमने लगी थी खतरें की सुई

हालांकि दिशा के पापा सतीश सालियान ने हमेशा कहते रहे कि उनकी बेटी को मारा गया है. उन्होंने स्वतंत्र जांच की मांग की. उन्होंने आदित्य ठाकरे के खिलाफ FIR दर्ज करने की भी मांग की. फिर जून 2024 में बीजेपी नेता नितेश राणे ने दावा किया था कि दिशा की मौत हत्या थी और उन्होंने शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाए.

दिशा सालियान और आदित्य ठाकरे, फोटो- इंस्टाग्राम

अब, दिशा सालियान की मौत के करीब 6 साल बाद, मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. 2 सितंबर 2026 को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिशा सालियान मौत मामले में FIR दर्ज कर CBI जांच के आदेश दिए हैं.

तो आखिर 6 साल बाद फिर क्यों खुला केस?

यही वह सवाल है, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. दिशा के पिता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और मामले की स्वतंत्र जांच एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी. सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुरुआती जांच से जुड़े कई पहलुओं पर सवाल उठाए. अदालत के सामने जांच का प्रोसेस, CCTV से संबंधित सीमाएं, गवाहों के बयानों और पोस्टमार्टम प्रक्रिया जैसे मुद्दों पर बहस हुई.

दिशा के सिर में लगी थी चोट

कोर्ट में बताया गया कि दिशा सालियान का पोस्टमॉर्टम सिर्फ एक डॉक्टर ने किया था, जबकि तय दिशा-निर्देशों के अनुसार इस प्रक्रिया में दो डॉक्टरों की मौजूदगी होनी चाहिए थी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके सिर, हाथ, पैर और छाती पर चोटों का भी जिक्र किया गया था.

सीबीआई, फोटो- इंस्टाग्राम

वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान रेप या किसी तरह के यौन उत्पीड़न के सबूत नहीं मिले. गवाहों के बयान और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची थी कि दिशा ने खुद इमारत से छलांग लगाई थी. साल 2025 में दाखिल किए गए अपने हलफनामे में भी पुलिस ने अपने पुराने रुख को बरकरार रखा और मामले को आत्महत्या बताया.

CBI के सामने अब क्या-क्या सवाल होंगे?

  • मौत की असली परिस्थितियां क्या थीं?
  • शुरुआती पुलिस जांच में क्या हुआ था?
  • हाई कोर्ट ने जांच पर सवाल क्यों उठाए?
  • दिशा के पिता ने क्या आरोप लगाए?
  • FIR इतनी महत्वपूर्ण क्यों है?
  • छह साल पुराने सबूतों की क्या भूमिका होगी?
  • क्या इसका सुशांत सिंह राजपूत केस से कोई कानूनी संबंध है?

ये भी पढ़ें: क्या सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का खुलेगा राज? हाई कोर्ट ने CBI को सौंपी जांच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >