Fauji: प्रभास की ‘फौजी’ में हुई इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री, कल्कि 2898 एडी में साथ कर चुकी हैं काम

Fauji: प्रभास स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म ‘फौजी’ की लीड एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. इसके मुताबिक, फिल्म में पहले भी एक्टर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुकी एक्ट्रेस लीड रोल में होंगी.

Fauji: पैन इंडिया स्टार प्रभास इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘फौजी’ को लेकर सुर्खियों में छाए हैं. इस बीच फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. इसके मुताबिक, फिल्म को लीड एक्ट्रेस मिल गई है जो पहले भी बड़े पर्दे पर प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं. यह एक्ट्रेस और कोई नहीं, बल्कि ‘कल्कि 2898 एडी’ में प्रभास के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस दिशा पाटनी हैं. आइए बताते हैं फिल्म से जुड़ी पूरी अपडेट.

प्रभास के साथ फिर जमेगी दिशा पाटनी की जोड़ी

प्रभास स्टारर ‘फौजी’ एक एक्शन ड्रामा फिल्म होने वाली है, जिसे 400 करोड़ रूपए के बजट में तैयार किया जा रहा है. इस फिल्म में पहले मृणाल ठाकुर के लीड एक्ट्रेस होने की खबर तेज थी, लेकिन अब पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म में प्रभास के साथ दिशा पाटनी नजर आएंगी. हालांकि, इसपर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन अगर यह खबर सच साबित होती है तो दर्शकों को एक बार फिर यह जोड़ी रोमांस करते दिखेगी.

इससे पहले प्रभास और दिशा ‘कल्कि 2898 एडी’ में साथ नजर आए थे, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था. इसके अलावा फिल्म में एक और एक्ट्रेस के होने की उम्मीद है, जिसके लिए इमानवी इस्माइल का नाम लंबे वक्त से सामने आ रहा है.

प्रभास का वर्कफ्रंट

प्रभास ‘फौजी’ के अलावा साउथ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर चर्चे में हैं, जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं. इस फिल्म में प्रभास एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं. वहीं, एक्टर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ में भी नजर आएंगे. यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

यह भी पढ़े: Thama में हुई इस बॉलीवुड एक्टर की एंट्री, भेड़िया बन ‘वैम्पायर’ आयुष्मान खुराना से होगा महा-मुकाबला!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >