Ahaan Panday Fees in Saiyaara: ‘गुप्त’ के डायरेक्टर का अहान पांडे की फीस को लेकर बड़ा दावा, कहा- 100 करोड़ मिलने चाहिए…

Ahaan Panday Fees in Saiyaara: सैयारा की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बीच गुप्त के निर्देशक राजीव राय ने कहा कि अहान पांडे 100 करोड़ की फीस के हकदार हैं. जानें क्यों उन्होंने ऐसा कहा और क्या है उनकी फीस की शर्त.

Ahaan Panday Fees in Saiyaara: ‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है. 18 जुलाई को रिलीज हुई इस रोमांटिक ड्रामा ने अब तक 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और वर्ल्डवाइड यह फिल्म 400 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है. इस फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है और दोनों की एक्टिंग की जमकर सराहना हो रही है. अब इस बीच दिग्गज निर्देशक राजीव राय का बड़ा बयान सामने आया है. उनका मानना है कि अहान पांडे को फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपए फीस मिलनी चाहिए.

“हर कोई ग्लैमर के पीछे भाग रहा है…”

गुप्त और त्रिदेव जैसी हिट फिल्मों के डायरेक्टर राजीव राय ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “आज के समय में पैसा इतना इंपोर्टेंट हो गया है कि किसी को भी स्क्रिप्ट की नहीं पड़ी है. मैं इसके लिए प्रोड्यूसर्स को जोशी ठहराऊंगा क्योंकि वो इतना पैसा देने के लिए तैयार हैं. कोई भी एक्टर 1000 करोड़ मांग सकता है. ये बेसिक डिमांड और सप्लाई है. क्योंकि मार्केट में बहुत पैसा है और हर कोई ग्लैमर के पीछे भाग रहा है.”

“अहान पांडे 100 करोड़ के हकदार हैं”

राजीव राय ने आगे कहा, “मैं एक्टर्स की फीस ऐसे तय करता हूं कि जितना मैं उन्हें देता हूं वो मुझे पहले दिन रिकवर करके दे दें. अगर मैं उदार बनूं तो तीन दिन का कलेक्शन देता हूं. मगर मैं किसी एक्टर को 100 करोड़ दे रहा हूं तो वो फिल्म तीन दिन में उतना पैसा कमाकर वापस दे. तभी वो उस फीस के हकदार हैं. अगर अहान पांडे की फिल्म 100 करोड़ कमा लेती है तो वो उस रकम के हकदार हैं. अगर कोई एक्टर मुझसे 10 करोड़ मांगता है तो मैं सीधे कहता हूं कि मैं तुम्हे अपनी फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन दूंगा.”

यह भी पढ़े: Border 2: वरुण धवन संग काम करने पर अहान शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- एक बड़ा भाई…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >