‘मैं वापस आऊंगा’ के प्रमोशन से क्यों दूर रहे दिलजीत दोसांझ? इम्तियाज अली ने बताई पूरी वजह

‘मैं वापस आऊंगा’ के प्रमोशन से दिलजीत दोसांझ गायब दिखे. अब इम्तियाज अली ने इसपर बात की और कहा कि वह आउट ऑफ इंडिया है और अपने शो में बिजी हैं.

इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इसमें शरवरी, वेदांग रैना और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिकाओं में हैं, लेकिन ऐसा लगा कि सिर्फ इम्तियाज और वेदांग ही जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं. दिलजीत कहीं भी नजर नहीं आए. अब फिल्ममेकर ने उनकी गैर-मौजूदगी पर बात की है.

‘मैं वापस आऊंगा’ के प्रमोशन से दिलजीत के दूर रहने पर इम्तियाज ने क्या कहा

इम्तियाज अली ने इंडिया टुडे संग बात करते हुए दिलजीत की गैर मौजूदगी पर कहा, “दिलजीत इसलिए प्रमोशन में नहीं हैं, क्योंकि वह विदेश में शो कर रहे हैं, और शरवरी इसलिए नहीं हैं, क्योंकि वह आउट ऑफ इंडिया शूटिंग कर रही हैं. जब हमें रिलीज डेट मिली, तो हमें पता था कि ऐसा होगा. असल में, जब हम इस फिल्म की शूटिंग के लिए दिलजीत से डेट्स ले रहे थे, तो हमें पता था कि जब हम यह फिल्म रिलीज करेंगे, तब वह कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे होंगे. लेकिन उस समय, एक्टर प्रमोशन में मौजूद हो, इससे ज्यादा जरूरी फिल्म की कास्टिंग थी. हमने एक फिल्म बनाई है और हम चाहते हैं कि यह लोगों तक पहुंचे.”

पहले भी दिलजीत प्रमोशन से गायब रहने पर कर चुके हैं बात

यह पहली बार नहीं है जब ‘मैं वापस आऊंगा’ के प्रमोशन से दिलजीत के गायब रहने पर सवाल उठाए गए हैं. इससे पहले भी फैंस ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में उनके न होने पर सवाल उठाए थे. हालांकि, उस समय दिलजीत ने एक वीडियो शेयर करके बताया था कि वह विदेश में अपने कॉन्सर्ट में बिजी हैं. उन्होंने कहा, “हेलो दोस्तों, मैं दिलजीत दोसांझ हूं. सभी को प्यार और शुभकामनाएं. आप ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर देखने जा रहे हैं, तो इसका मजा लें. मैं टेक्सास में हूं, इसलिए आ नहीं सका.”

यह भी पढ़ें- आमिर खान भी रणवीर सिंह-फरहान अख्तर का नहीं करा पाए सुलह, डॉन 3 विवाद में नया ट्विस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >