सलमान खान ने कर ली सगाई? एक्टर के रिंग पर अटकी फैंस की नजरें, जानिए वायरल हो रही तसवीरों का सच

सलमान खान के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है. भाईजान का स्वैग हर बार लोगों का ध्यान खींच लेता है. लेकिन इस बार यूजर्स की नजरें उनके रिंग पर अटक गई, जिसे लेकर तरह-तरह की बातें सोशल मीडिया पर हो रही है.

सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों बिग बॉस 16 को लेकर चर्चा में हैं. हर शुक्रवार और शनिवार सलमान कंटेस्टेंट की क्लास लगाते है. इसके अलावा वो IIFA 2023 की प्रेस मीट में नजर आए. दबंग खान ने अपने स्टाइल से सबका दिल जीत लिया, लेकिन फैंस की नजरें उनके रिंग पर अटक गई. उनकी अंगूठी को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स कमेंट कर रहे है.

सलमान खान की ये तसवीरें हो रही वायरल

सलमान खान वैसे तो अक्सर अपने हाथ में लकी ब्रेसलेट पहने दिख जाते है. लेकिन इस बार जब वो अपनी मिडिल फिंगर में रिंग पहने दिखे तो इस बात की चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी. IIFA 2023 की प्रेस मीट में एक्टर ग्रीन शर्ट और ग्रे पैंट सूट में काफी डैशिंग दिखे. उनका ये अंदाज सबको काफी पसन्द आया. लेकिन रिंग को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही है.

रिंग को लेकर हो रही तरह-तरह की बातें

सलमान खान के रिंग को लेकर कहा जा रहा है कि वो उनकी लकी रिंग है. कई यूजर्स इस अंगूठी को उनके सगाई और रिलेशनशिप से जोड़कर बता रहे है. ट्विटर पर उनकी कई ऐसी तसवीरें है, जिसमें रिंग साफ दिख रहा है. एक यूजर ने लिखा की ये अंगूठी उन्हें उनके पिता सलीम खान ने दी है. हालांकि अब क्या सच्चाई है इसमें ये तो खुद सलमान ही बता पाएंगे.

सलमान खान की आने वाली फिल्में

कुछ समय पहले सलमान खान के साथ भारतीय बॉक्सर निकहत जरीन का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में दोनों ‘साथिया तूने क्या किया’ गाने पर डांस करते दिखे थे. निकहत ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा था, आखिरकार इंतजार खत्म हुआ. बता दें कि निकहत एक्टर की बहुत बड़ी फैन है. सलमान के फिल्मों की बात करें तो कैटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 अगले साल रिलीज होगी. शाहरुख खान की फिल्म पठान में भी सलमान एक स्पेशल कैमियो करेंगे. सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी.

Also Read: Varun Dhawan: क्या पिता बनने वाले हैं वरुण धवन? जानें बातों ही बातों में सलमान खान ने क्या कहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >