24 साल की उम्र में Dia Mirza ने क्यों फिल्मों से लिया था ब्रेक? सालों बाद किया चौंकाने वाला खुलासा

Dia Mirza: दीया मिर्जा ने ‘रहना है तेरे दिल में’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी. हालांकि स्टारडम मिलने के बाद भी वह पूरी तरह खुश नहीं थी. इसलिए उन्होंने 2 साल का ब्रेक लेने का फैसला किया.

Dia Mirza: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है. हालांकि जब एक्ट्रेस की पहचान बॉलीवुड इंडस्ट्री में मजबूत बनने लगी, तो उन्होंने अचानक ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बना लिया. अब सालों बाद उन्होंने इसके पीछे का कारण बताया.

स्टारडम मिलने के बाद भी खुश नहीं थी दीया मिर्जा

सोहा अली खान के पॉडकास्ट ‘ऑल अबाउट हर’ में बातचीत के दौरान दीया ने कहा कि कम उम्र में उन्हें शोहरत, सफलता और फाइनेंशियल आजादी सब कुछ मिल गया था. उनके पास अपना घर था, अच्छी कमाई थी और करियर भी सही दिशा में जा रहा था, लेकिन इन सबके बावजूद उन्हें अंदर से वह खुशी महसूस नहीं हो रही थी, जिसकी उन्हें तलाश थी.

इसलिए दीया मिर्जा ने लिया ब्रेक

दीया ने बताया कि मॉडलिंग और एंटरटेनमेंट की दुनिया में काम करते हुए वह धीरे-धीरे एक ऐसे माहौल का हिस्सा बन गई थीं, जहां हर चीज को एक प्रोडक्ट की तरह देखा जाता था. कई बार उन्हें ऐसा महसूस होता था कि जिन किरदारों को वह पर्दे पर निभा रही हैं, वे उनकी सोच, मूल्यों और व्यक्तित्व से मेल नहीं खाते. इसी वजह से उनके अंदर एक तरह का संघर्ष शुरू हो गया था. एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्होंने खुद से सवाल करना शुरू किया कि अगर उनके काम में उनकी अपनी पहचान और विचार नजर ही नहीं आ रहे, तो वह आखिर किस चीज के लिए खड़ी हैं. तभी उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला किया.

दीया ने लिया था 2 साल का ब्रेक

दीया ने खुलासा किया कि साल 2005 में, जब उनकी उम्र सिर्फ 24 साल थी और इंडस्ट्री के हिसाब से उनका करियर पीक पर माना जा रहा था, तब उन्होंने दो साल का ब्रेक लेने का फैसला किया. उनका कहना था कि वह अपने काम को एंजॉय नहीं कर पा रही थीं. पैसा, पहचान और सफलता मिलने के बावजूद उन्हें संतुष्टि महसूस नहीं हो रही थी. उन्होंने इस फैसले को अपनी जिंदगी का “होमकमिंग मोमेंट” बताया.

इस फिल्म से दीया मिर्जा ने किया डेब्यू

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीया मिर्जा ने फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके बाद वह ‘दस’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘हनीमून ट्रेवल्स प्रा. लिमिटेड’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ और ‘कुर्बान’ जैसी फिल्मों में नजर आईं.

यह भी पढ़ें- Theatres Release Films: इस वीकेंड थिएटर्स में मचेगा धमाल, रिलीज हुई ये 7 दमदार फिल्में, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >