Dhurandhar: ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रणदीप हुड्डा ने फिल्म का किया रिव्यू, बोले- अक्षय खन्ना का करिश्माई अंदाज

Dhurandhar: धुरंधर ने रिलीज के एक हफ्ते में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अब फिल्म देखने के बाद अल्लू अर्जुन और रणदीप हुड्डा ने एक्स पोस्ट के जरिए रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और पूरी टीम की जमकर तारीफ की. आइए बताते हैं दोनों ने क्या कुछ कहा.

Dhurandhar: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ ने 5 दिसंबर को रिलीज होने के सिर्फ एक हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई करते हुए 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म की बॉलीवुड से लेकर साउथ तक, खूब तारीफ हो रही है और अब इस कड़ी में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रणदीप हुड्डा का नाम भी जुड़ गया है. उन्होंने एक एक्स पोस्ट के जरिए फिल्म का रिव्यू किया और बताया कि आखिर उन्हें पूरी टीम की परफॉरमेंस कैसी लगी. आइए सबकुछ बताते हैं.

अल्लू अर्जुन ने किया ‘धुरंधर’ का जबरदस्त रिव्यू

अल्लू अर्जुन ने लिखा, “अभी-अभी #धुरंधर देखी. एक शानदार बनी फिल्म जिसमें बेहतरीन परफॉर्मेंस, बेहतरीन टेक्निकल पहलू और कमाल के साउंडट्रैक हैं. मेरे भाई @RanveerOfficial की जबरदस्त मौजूदगी, उन्होंने अपनी वर्सेटिलिटी से शो में जान डाल दी. #AkshayeKhanna जी का करिश्माई अंदाज और @duttsanjay जी, @ActorMadhavan गारू, @rampalarjun गारू और बाकी सभी कलाकारों की दमदार मौजूदगी. #SaraArjun की भी प्यारी मौजूदगी.”

पुष्पा 2 एक्टर आगे कहते हैं, “पूरी टीम को बधाई – सभी टेक्नीशियन, कास्ट, क्रू, #JyotiDeshpande जी, और @jiostudios. और हां… बेशक, जहाज के कप्तान, शानदार और जबरदस्त फिल्ममेकर @AdityaDharFilms गारू. आपने एक बेहतरीन फिल्ममेकर के तौर पर पूरे स्वैग के साथ कमाल कर दिया. मुझे बहुत पसंद आई! बस इसे देखिए और शो का मजा लीजिए, दोस्तों…”

रणदीप हुड्डा ने ‘धुरंधर’ को लेकर क्या कहा?

रणदीप हुड्डा ने एक्स पर लिखा, “धुरंधर देखकर मैं पूरी तरह हैरान रह गया. @jiostudios @AdityaDharFilms को बहुत-बहुत बधाई, डायरेक्शन शानदार है, राइटिंग दमदार है, BGM जबरदस्त है, और विजन साफ है. अक्षय खन्ना, @RanveerOfficial, @ActorMadhavan, @rampalarjun, @duttsanjay, @bolbedibol और पूरी कास्ट का शानदार काम, हर किसी ने ऐसी इंटेंसिटी और गहराई दिखाई है जो देखने के बाद भी लंबे समय तक याद रहती है.

इसकी जर्नी देखकर मुझे याद आया कि हमें स्वातंत्र्य वीर सावरकर के दौरान किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, वही जांच, वही रुकावटें, वही चुड़ैल-शिकार. सावरकर और मैंने भी अपने तूफानों का सामना किया था. मुझे खुशी है कि आदित्य और मजबूत और विजयी होकर उभरे हैं. यह पूरी तरह से हकदार हैं.”

कब रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’?

धुरंधर के मेकर्स ने पोस्ट-क्रेडिट सीन में इसकी अगली कड़ी की घोषणा भी कर दी, जो 19 मार्च अगले साल रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar में संजय दत्त संग काम करने पर ‘उमर हैद’ बने आदित्य उप्पल का रिएक्शन, कहा- उन्हें पर्दे पर देखना बब्बर शेर को देखने जैसा है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >