Dhurandhar: 'इसकी धज्जियां उड़ा दी', रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना की 'धुरंधर' की सफलता पर सुनील शेट्टी का रिएक्शन

Dhurandhar: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर 869.80 करोड़ की कमाई कर 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म का खिताब अपने नाम किया. अब फिल्म की सफलता पर एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने बात की है.

Dhurandhar: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की एक्शन-स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने लगातार छह हफ्तों तक दर्शकों का दिल जीतते हुए बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. जियो स्टूडियोज के अनुसार, फिल्म की घरेलू कमाई अब 869.80 करोड़ रुपये हो गई है, जिससे यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है.

अब फिल्म की सफलता के बाद, अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने आने वाले रियलिटी शो ‘भारत के सुपर फाउंडर्स’ के प्रमोशन के दौरान NDTV से बातचीत में धुरंधर की तारीफ की. शेट्टी ने आदित्य धर के निर्देशन, फिल्म के स्केल और कलाकारों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की. आइए सबकुछ बताते हैं.

धुरंधर की सफलता की वजह सुनील शेट्टी ने क्या बताया?

सुनील शेट्टी ने कहा, “उन्हें (निर्देशक आदित्य धर को) एहसास हुआ कि लोग OTT के आदी हो गए हैं, इसलिए उन्होंने कहा, आपको OTT चाहिए? मैं आपको इसे बड़ी स्क्रीन पर दूंगा. मैं आपको बड़ी स्क्रीन पर चार घंटे दूंगा, और लोगों ने इसे खूब पसंद किया.”

इसके अलावा, सुनील शेट्टी ने फिल्म इंडस्ट्री की एक समस्या की भी बात की कलाकारों के बीच एक-दूसरे को सपोर्ट करने की कमी. उन्होंने कहा, “हमारी इंडस्ट्री को यह समझने की जरूरत है कि हमें एक-दूसरे का साथ देना है, न कि एक-दूसरे को नीचा दिखाना है. मैं यह नहीं कह रहा कि अगर आप आलोचक (क्रिटिक) हैं, तो सिनेमा की आलोचना न करें. मैं कह रहा हूं कि सिनेमा की आलोचनात्मक रूप से तारीफ करें. कहें कि आपको कुछ पसंद नहीं आया, लेकिन यह भी बताएं कि फिल्म में क्या बहुत अच्छा है और क्या बेहतर हो सकता था. सिर्फ ‘इसकी धज्जियां उड़ा दी’ नहीं. मुझे नहीं पता कि हमारे साथ क्या गलत है. हमें एक-दूसरे को प्रोत्साहित करने की जरूरत है.”

सुनील शेट्टी: “रणवीर सिंह 10 में से 100 हैं”

जब परफॉर्मेंस की बात आई, तो एक्टर ने बिना किसी झिझक के अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह दोनों की तारीफ की. अपने बॉर्डर के को-स्टार अक्षय खन्ना के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “परफॉर्मेंस शानदार हैं. अक्षय खन्ना दस में से दस हैं. वह एक शानदार एक्टर हैं.” लेकिन सुनील के अनुसार, रणवीर सिंह ने सच में सबसे अलग पहचान बनाई. वह कहते हैं, “रणवीर सिंह 10 में से 100 हैं. यह पूरी तरह से रणवीर सिंह की फिल्म है.”

सुनील शेट्टी ने आगे कहा, “अक्षय शानदार हैं, लेकिन रणवीर ने संयम दिखाया. उन्होंने खुद को रोका, और यह करना सबसे मुश्किल काम है. एक हीरो के तौर पर देशभक्ति दिखाना आसान है और दर्शक इस पर विश्वास भी करते हैं. लेकिन दूसरे देश में बैठकर, अपनी मातृभूमि के लिए तड़पना और कुछ करना चाहना, यह बहुत मुश्किल है.”

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह को लेकर सुनील शेट्टी का रिएक्शन

सुनील शेट्टी ने फ्रेंचाइजी में रणवीर के आगे के सफर की कल्पना की. “मैं उन्हें सिर्फ धुरंधर 2 में ही सोच सकता हूं. लेजेंडरी. लेजेंडरी. उस लड़के को सलाम. जबरदस्त.”

यह भी पढ़ें- Ikkis: ‘धर्मेंद्र अब पहले जितने पॉपुलर नहीं रहे’, इक्कीस की कास्टिंग पर क्यों उठे थे सवाल? को-राइटर का खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >