Dhurandhar: ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बीच ‘गदर 2’ एक्ट्रेस ने की अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ, बोलीं- तुम्हारी सफलता पर गर्व है

Dhurandhar: धुरंधर ने 11 दिनों में 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच गदर 2 एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस और सादगी की जमकर तारीफ की. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

Dhurandhar: आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज 11 दिनों में 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. दमदार कहानी, टाइट स्क्रीनप्ले और शानदार परफॉर्मेंस के चलते फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ फिल्म क्रिटिक्स का भी भरपूर प्यार मिल रहा है.

फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी मानी जा रही है रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की जबरदस्त परफॉर्मेंस. खासतौर पर रहमान डकैत के किरदार में अक्षय खन्ना ने ऐसा असर छोड़ा है कि सोशल मीडिया पर हर तरफ उन्हीं की चर्चा हो रही है. लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर उनका यह दमदार कमबैक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. इसी बीच, ‘गदर 2’ की एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी ‘धुरंधर’ की सफलता की तारीफ करने वालों में शामिल हो गई हैं. उन्होंने अपने एक्स को-स्टार अक्षय खन्ना की खुलकर सराहना की है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

अमीषा पटेल: “तुम्हारी सफलता पर गर्व है, अक्षय”

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर अमीषा ने अक्षय की सादगी और अभिनय को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया.

अपने पोस्ट में अमीषा पटेल ने लिखा, “अगर आप सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना चाहते हैं तो अक्षय खन्ना के बारे में बात करें. अगर आप चाहते हैं कि आपकी फिल्म चले, तो अक्षय खन्ना को लें. उन्होंने यह साबित कर दिया है कि असली जवाब PR नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस देती है. तुम्हारी सफलता पर गर्व है, अक्षय.”

2025 की तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी ‘धुरंधर’

‘धुरंधर’ 2025 में आई मोहित सूरी की ‘सैयारा’ को पीछे छोड़ते हुए साल की तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है. खास बात यह है कि दूसरे हफ्ते में भी फिल्म के कलेक्शन में गिरावट के बजाय बढ़ोतरी देखने को मिली, जो इसकी मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ पब्लिसिटी को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar में अक्षय खन्ना को 7 बार थप्पड़ मारने पर ऑनस्क्रीन पत्नी सौम्या टंडन ने किया रिएक्ट, कहा- वह इतने अनुभवी एक्टर हैं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >