Dhurandhar: ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच श्रद्धा कपूर ने फिल्म का किया रिव्यू, बोलीं- पार्ट 2 को प्लीज रिलीज को पहले कर दें

Dhurandhar: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ का अब रिव्यू श्रद्धा कपूर ने किया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म को लेकर दो पोस्ट किया. उन्होंने फिल्म देखने के बाद कहा कि क्या अद्भुत अनुभव है. सुबह शूट नहीं होती तो कसम से अभी दोबारा देखने जाती.

Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का जादू पूरे देश में देखने को मिल रहा है. आदित्य धर की फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ रही है. मूवी में एक तरफ रणवीर की तारीफ हो रही है, तो दूसरी तरफ रहमान डकैत के रोल में अक्षय खन्ना की शानदार एक्टिंग की खूब सराहना हो रही है. सोशल मीडिया में सिर्फ उनके वीडियो क्लिप वायरल हो रहे हैं. फिल्म दर्शकों के अलावा सेलेब्स को भी पसंद आ रही है. अब श्रद्धा कपूर ने मूवी का रिव्यू किया है.

‘धुरंधर’ का श्रद्धा कपूर ने किया रिव्यू

श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘धुरंधर‘ का रिव्यू करते हुए दो पोस्ट शेयर किया. पहले पोस्ट में उन्होंने लिखा,आदिक्य घर फिल्म्स का धुरंधर जैसी फिल्म बनाना बहुत जबरदस्त है. अगले पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, “और हमें पार्ट 2 के लिए 3 महीने तक इंतजार करवाएं. हमारी भावनाओं के साथ मत खेलें. प्लीज रिलीज को पहले कर दें. क्या अद्भुत अनुभव है. सुबह शूट नहीं होती तो कसम से अभी दोबारा देखने जाती. छावा, सैयारा, धुरंधर. सभी 2025 में.”

Shraddha kapoor reviews dhurandhar
Shraddha kapoor reviews dhurandhar

धुरंधर पार्ट 2 कब होगी रिलीज

फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारत में अब तक 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. मूवी में अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और सौम्या टंडन ने काम किया हैं. दुनियाभर में फिल्म ने 400 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म तेजी से अब 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए कमाई कर रही है. दूसरा पार्ट 19 मार्च साल 2026 में रिलीज होगी.

श्रद्धा कपूर इस फिल्म में आएंगी नजर

श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म का नाम ‘ईथा’है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा नजर आएंगे. लक्ष्मण उटेकर की इस फिल्म का रिलीज डेट अभी तक नहीं आया है.

यह भी पढ़ेंDhurandhar की ब्लॉकबस्टर सफलता पर आर माधवन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- फिल्म को पूरे देश में हाउसफुल बोर्ड के साथ देखना सबसे शानदार आशीर्वाद है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >