Dhurandhar में हुई ‘भाबीजी घर पर हैं!’ एक्ट्रेस सौम्या टंडन की एंट्री, रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना संग काम करने पर बोलीं- सीन में मेरी तरफ कौन देखेगा?

Dhurandhar में भाबीजी घर पर हैं की ‘अनीता’ यानी सौम्या टंडन का खास रोल होने वाला है. इस बीच एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना संग स्क्रीन शेयर करने पर रिएक्ट किया. आइए बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा.

Dhurandhar: ‘भाभीजी घर पर हैं!’ में अनीता भाभी का आइकॉनिक किरदार निभा चुकीं सौम्या टंडन अब जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करेंगी. वह आदित्य धर की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ का हिस्सा बन चुकी हैं. 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सौम्या ने जूम से खास बातचीत में अपने रोल और अनुभव के बारे में खुलकर बात की. साथ ही एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर भी काफी कुछ बताया. आइए सबकुछ डिटेल में जानते हैं.

कैसा होगा ‘धुरंधर’ में सौम्या का किरदार?

सौम्या ने खुलासा किया कि इस फिल्म को चुनने का कारण खुद ‘धुरंधर’ और इसके निर्माता–निर्देशक आदित्य धर हैं. उन्होंने कहा, “मैं हमेशा आदित्य धर के साथ काम करना चाहती थी. इसीलिए मैंने यह फिल्म की. यह रोल छोटा है, लेकिन मेरे करियर के सबसे इंटेंस किरदारों में से एक है. दर्शक मुझे चुलबुले और खुशमिजाज किरदारों में देखते आए हैं, इसलिए यह एक अलग अनुभव होगा.”

“अक्षय खन्ना तो पूरे सीन चुरा लेते हैं”

सौम्या ने बताया कि उनके सभी सीन या तो अक्षय खन्ना या रणवीर सिंह के साथ हैं. मजाक में उन्होंने कहा, “अक्षय खन्ना तो पूरे सीन चुरा लेते हैं. सच बताऊं, जब वह फ्रेम में होंगे तो कोई मेरी तरफ देखेगा भी या नहीं- इस बात को लेकर मैं नर्वस हूं!”

रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस पर बड़ी बात

एक्ट्रेस ने फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह रणवीर की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक है. वह इस रोल में शानदार हैं और जितना प्यार उन्हें मिलेगा, वह उसके पूरी तरह हकदार हैं.”

धुरंधर की स्टार कास्ट और मेगा स्केल

फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन मुख्य भूमिकाओं में हैं. B62 स्टूडियो और जियो स्टूडियोज की निर्मित यह फिल्म बड़े पैमाने की एक्शन-थ्रिलर है. इनके अलावा कीथ सिक्वेरा, राकेश बेदी और मानव गोहिल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar: 20 साल छोटी एक्ट्रेस सारा अर्जुन संग काम करने पर रणवीर सिंह ने किया रिएक्ट, कहा- मैं खुद को लकी मानता हूं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >