Dhurandhar की ब्लॉकबस्टर सफलता पर आर माधवन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- फिल्म को पूरे देश में हाउसफुल बोर्ड के साथ देखना सबसे शानदार आशीर्वाद है

Dhurandhar: फिल्ममेकर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म तेजी से कमाई कर रही है. आर माधवन ने मूवी की सफलता पर रिएक्ट किया है और अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है.

Dhurandhar: साल 2025 के आखिरी महीने में 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज हुई थी. फिल्ममेकर आदित्य धर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी. इसके सामने तेरे इश्क में और किस किस को प्यार करूं 2 फीकी पड़ गई. हर तरफ दर्शक सिर्फ इस फिल्म के बारे में ही बात कर रहे हैं. मूवी टिकट खिड़की पर राज कर रही है. इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. अब मूवी की ब्लॉकबस्टर सफलता पर आर माधवन ने रिएक्ट किया है.

धुरंधर की सफलता पर आर माधवन ने तोड़ी चुप्पी

फिल्म ‘धुरंधर’ में आर माधवन का लुक ऐसा है कि उन्हें एक पल में पहचानना मुश्किल सा है. फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग के दीवाने दर्शक हो गए. उनके किरदार का नाम अजय सान्याल है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें थिएटर के सारे शो मुंबई में धुरंधर के लगभग हाउसफुल शो दिख रहे हैं. इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, “बस यह बताना चाहता था कि यह घटना किस दिन हुई थी. आपकी फिल्म को पूरे देश में हाउसफुल बोर्ड के साथ देखना सबसे शानदार आशीर्वाद है. यह निश्चित रूप से जिंदगी में एक बार होने वाली घटना है और मैं इसे याद रखना चाहता था. धुरंधर.”

यूजर्स बोले- यह फिल्म सारी तारीफ की हकदार है

आर माधवन के पोस्ट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, बहुत-बहुत बधाई माधवन सर.. आपका अभिनय जबरदस्त है. एक यूजर ने लिखा, यह फिल्म सारी तारीफ की हकदार है. एक यूजर ने लिखा, यह फिल्म इससे कहीं ज्यादा की हकदार है… क्या शानदार फिल्म है धुरंधर. एक यूजर ने लिखा, पूरे देश में दूसरे वीकेंड में भी सिंगल लैंग्वेज फिल्म हाउसफुल चल रही है. क्या जबरदस्त फिल्म है. एक यूजर ने लिखा, जलने वाले जलते रहेंगे. इग्नोर करना. साथ ही आपको एक गाना भी जोड़ना चाहिए था. एक यूजर ने लिखा, 5 बजे वाले शो के लिए गया था और वह पूरा भरा हुआ था.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar की ब्लॉकबस्टर सफलता पर रणवीर सिंह के ऑन स्क्रीन ससुर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये तो आधी फिल्म है, आधी तो बाकी है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >