Dhurandhar: मधुर भंडारकर ने किया रणवीर सिंह की फिल्म का रिव्यू, कहा- मुझे शुरू से आखिर तक अपनी सीट से बांधे रखा

Dhurandhar: फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने धुरंधर को रोमांचक स्पाई थ्रिलर बताते हुए रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की. जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Dhurandhar: फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने हाल ही में रिलीज हुई आदित्य धर निर्देशित फिल्म धुरंधर देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू शेयर किया. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसी दमदार स्टारकास्ट वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और लगातार पॉजिटिव रिव्यू बटोर रही है.

कुछ समय पहले क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए अपना रिव्यू साझा किया था. अब, रविवार को मधुर भंडारकर ने X (ट्विटर) पर धुरंधर को एक ‘जबरदस्त, रोमांचक सफर’ बताया और फिल्म के साथ-साथ कलाकारों की जमकर तारीफ की. आइए बताते हैं फिल्म को लेकर उन्होंने क्या कुछ लिखा.

मधुर भंडारकर ने किया ‘धुरंधर’ का रिव्यू

मधुर भंडारकर ने रिव्यू करते हुए लिखा कि धुरंधर एक तनावपूर्ण और दिलचस्प स्पाई थ्रिलर है, जिसने उन्हें शुरुआत से अंत तक सीट से बांधे रखा. फिल्ममेकर के अनुसार, लंबे समय बाद किसी फिल्म में सभी कलाकार अपने किरदारों में पूरी तरह ढले दिखे, जिससे कहानी और अधिक वास्तविक लगी.

उन्होंने रणवीर सिंह की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, माधवन और सारा अर्जुन की दमदार एक्टिंग की सराहना की. उन्होंने कहा कि राकेश बेदी को एक खतरनाक नेता के रूप में देखना उनके लिए एक बड़ा सरप्राइज था.

हालांकि, मधुर भंडारकर के लिए सबसे प्रभावशाली परफॉर्मेंस रही अक्षय खन्ना की. उन्होंने लिखा, “अक्षय खन्ना ने खतरनाक क्राइम लॉर्ड के रूप में पूरी तरह शो चुरा लिया—यह एक्टिंग की मास्टरक्लास है!”

उन्होंने निर्देशक आदित्य धर की भी तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म में उनकी मेहनत और गहराई साफ झलकती है.

फिल्म की कहानी

धुरंधर में कहानी आर. माधवन के निभाए गए इंटेलिजेंस ब्यूरो चीफ अजय सान्याल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान के एक बड़े आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए हाई-स्टेक मिशन पर काम करते हैं.

रणवीर सिंह एक पंजाबी युवक की भूमिका में हैं जिसे जेल से भर्ती कर कराची के अंडरवर्ल्ड में घुसपैठ करने के लिए ट्रेन किया जाता है. फिल्म में सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना अहम भूमिकाओं में हैं.

फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. और मेकर्स ने अब यह भी कन्फर्म कर दिया है कि इसका सीक्वल धुरंधर 2 अगले साल 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा और उसी दिन यश की फिल्म टॉक्सिक से बॉक्स ऑफिस क्लैश करेगा.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar: दीपिका पादुकोण ने किया पति रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का शानदार रिव्यू, कहा- हर मिनट देखने लायक है, तुम पर गर्व है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >