Dhurandhar को लेकर ऋतिक रोशन ने फिर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे दिमाग से नहीं निकल रही, पार्ट 2 को लेकर कह दी बड़ी बात

Dhurandhar: ऋतिक रोशन ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की परफॉर्मेंस, निर्देशन और कलाकारों की एक एक्स पोस्ट साझा करते हुए जमकर तारीफ की. उनका कहना है कि वह फिल्म को अपने दिमाग से निकाल ही नहीं पा रहे हैं.

Dhurandhar: रणवीर सिंह की नई फिल्म धुरंधर का असर ऋतिक रोशन पर लगातार दिखाई दे रहा है. बुधवार को फिल्म पर बड़ा बयान देने के बाद, एक्टर ने गुरुवार को भी सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा की. ऋतिक पहले ही बता चुके थे कि भले ही वे फिल्म की राजनीति से सहमत नहीं हैं, लेकिन उसके दमदार प्रदर्शन ने उन्हें बेहद प्रभावित किया है. अब उन्होंने एक और पोस्ट में फिल्म के कलाकारों और तकनीकी टीम की खुलकर तारीफ की है. साथ ही पार्ट 2 को लेकर अपनी एक्साइटमेंट भी साझा की. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

ऋतिक रोशन: “धुरंधर अभी तक मेरे दिमाग से नहीं निकल रही”

गुरुवार को X पर उन्होंने लिखा, “धुरंधर अभी तक मेरे दिमाग से नहीं निकल रही. @AdityaDharFilms, आप शानदार निर्देशक हैं. @RanveerOfficial- शांत से जोशीले तक, क्या सफर! #akshayekhanna हमेशा से मेरे पसंदीदा रहे हैं और इस फिल्म ने इसे फिर साबित किया.”

उन्होंने आगे कहा, “@ActorMadhavan- ग्रेस, ताकत और डिग्निटी का बेहतरीन मेल! और @bolbedibol… आपने जो किया वह कमाल था—धांसू एक्टिंग! पूरी टीम, खासकर मेकअप और प्रोस्थेटिक्स विभाग को सलाम! मैं पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.”

पहले भी फिल्म का किया था रिव्यू

इससे पहले, वह इंस्टाग्राम पर भी फिल्म की सिनेमाई प्रस्तुति की तारीफ कर चुके हैं. उन्होंने लिखा था कि उन्हें वे फिल्मकार पसंद हैं जो कहानी में पूरी तरह डूबकर उसे स्क्रीन पर जीवंत बना देते हैं और धुरंधर इसकी बेहतरीन मिसाल है.

ऋतिक ने यह भी कहा कि भले ही वे फिल्म की राजनीतिक विचारधारा से असहमत हैं, लेकिन उसके सिनेमाई कौशल को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उनके अनुसार, “हो सकता है मैं इसकी राजनीति से सहमत न होऊं, लेकिन सिनेमा का विद्यार्थी होने के नाते मैंने इस फिल्म से बहुत सीखा और इसका भरपूर आनंद लिया.”

यह भी पढ़ें- Dhurandhar में ‘मेजर इकबाल’ बने अर्जुन रामपाल ने 26/11 आतंकी हमले का दर्दनाक सीन शूट करने पर किया रिएक्ट, कहा- सबसे मुश्किल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >