Dhurandhar: धुरंधर के हर शॉट की तारीफ कर रहे हैं ये डायरेक्टर, अब अक्षय खन्ना के लिए कह दी दिल छू लेने वाली बात

Dhurandhar: राम गोपाल वर्मा बार-बार फिल्म धुरंधर की तारीफ कर रहे हैं. आज उन्होंने ट्विटर पर अक्षय खन्ना की शानदार परफॉर्मेंस की जमकर सराहना की. फैंस इस ट्वीट के बाद से अक्षय की एक्टिंग और फिल्म की सफलता की बातें कर रहे हैं.

Dhurandhar: बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर अपना शानदार तीसरा हफ्ता पूरा करने की ओर बढ़ रही है और फिल्म की कमाई का सिलसिला अब भी जारी है. आदित्य धर की यह फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 और छावा जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. दर्शक और समीक्षक दोनों ही फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी धुरंधर का जलवा नजर आ रहा है.

राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट कर की तारीफ

फिल्म की सफलता के बाद अब इसके डायरेक्टर आदित्य धर को भी इंडियन सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा से सराहना मिली है. राम गोपाल वर्मा ने अपनी पोस्ट में अक्षय खन्ना की एक्टिंग की खूब तारीफ की. उन्होंने लिखा कि आदित्य धर की फिल्म धुरंधर के हर शॉट में अक्षय खन्ना ऐसे नजर आते हैं जैसे वे असल जिंदगी से बाहर निकल आए हों, जबकि ज्यादातर अभिनेता मेकअप वैन से बाहर निकलते हुए लगते हैं. इस पोस्ट के बाद फैंस ने भी अक्षय की एक्टिंग की जमकर सराहना की.

900 करोड़ क्लब के करीब

धुरंधर अब 900 करोड़ी क्लब के बेहद करीब पहुंच चुकी है और फिल्म की सफलता दर्शाती है कि भारतीय सिनेमा में बेहतरीन कहानी, दमदार निर्देशन और शानदार एक्टिंग का कमाल कितनी ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है. अक्षय खन्ना की एक्टिंग और आदित्य धर की फिल्मिंग को दर्शक और इंडस्ट्री दोनों सराह रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar Box Office Collection Day 19: ब्लॉकबस्टर बनते ही धड़ाम से गिरी ‘धुरंधर’ की कमाई, टोटल आंकड़े जानकर रह जाएंगे दंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >