Dhurandhar Collection: ‘कांतारा चैप्टर 1’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया ‘धुरंधर’ ने, अगला टारगेट प्रभास-शाहरुख खान की फिल्में, 21वें दिन का कलेक्शन है जबरदस्त

Dhurandhar Collection: फिल्म ‘धुरंधर’ का कहर बॉक्स ऑफिस पर जारी है. रणवीर सिंह की फिल्म तेजी से कमाई कर रही है. दुनियाभर में फिल्म ने 900 से ज्यादा की कमाई कर ली. इस बीच मूवी ने ‘कांतारा चैप्टर 1’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Dhurandhar Collection: सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ राज कर रही है. आदित्य धर निर्देशित फिल्म रिलीज के बाद से ही चर्चा में है. फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ हो रही है. दोनों की शानदार परफॉर्मेंस के बारे में हर कोई बात कर रहा है. मूवी ने 21 दिनों में भारत में 630 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन फिल्म ने 900 से ज्यादा की कमाई कर ली. फिल्म अपने सामने किसी दूसरी मूवी को टिकने नहीं दे रही. फिल्म ने अब ‘कांतारा चैप्टर 1’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

‘कांतारा चैप्टर 1’ का रिकॉर्ड तोड़ा ‘धुरंधर’ ने

फिल्म ‘धुरंधर‘ साल 2025 के आखिरी महीने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और इसने धमाल मचा दिया. sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 633.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. मूवी ने इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में एक ‘कांतारा चैप्टर 1’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया. ऋषभ शेट्टी की फिल्म का भारत में 622.45 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन था. अब इसकी नजर शाहरुख खान की ‘जवान’ पर है, जिसने 640.25 करोड़ की कमाई की थी. इसके अलावा प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी पर भी ‘धुरंधर’की नजर है, जिसने 646.31 करोड़ कमाए थे.

‘धुरंधर’ का डे वाइज कलेक्शन

  • डे 1- 28 करोड़ रुपये
  • डे 2- 32 करोड़ रुपये
  • डे 3- 43 करोड़ रुपये
  • डे 4- 28 करोड़ रुपये
  • डे 5- 27 करोड़ रुपये
  • डे 6- 27 करोड़ रुपये
  • डे 7- 27 करोड़ रुपये
  • डे 8- 32.5 करोड़ रुपये
  • डे 9- 53 करोड़ रुपये
  • डे 10- 58 करोड़ रुपये
  • डे 11- 30.5 करोड़ रुपये
  • डे 12- 30.5 करोड़ रुपये
  • डे 13- 25.5 करोड़ रुपये
  • डे 14- 23.25 करोड़ रुपये
  • डे 15- 22.5 करोड़ रुपये
  • डे 16- 34.25 करोड़ रुपये
  • डे 17- 38.25 करोड़ रुपये
  • डे 18- 28 करोड़ रुपये
  • डे 19- 17.25 करोड़ रुपये
  • डे 20- 18 करोड़ रुपये
  • डे 21- 0.17 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

टोटल कलेक्शन- 633.67 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Dhurandhar की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच एनिमल डायरेक्टर ने ‘धुरंधर’ का किया जबरदस्त रिव्यू, बोले- रणवीर-अक्षय हवा में घुल गए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >