Dhurandhar Box Office: रणवीर सिंह ने छुड़ाए सलमान खान की इस फिल्म के पसीने, बॉक्स ऑफिस पर मचा जबरदस्त तूफान

Dhurandhar Box Office: आदित्य धर की ओर से निर्देशित ‘धुरंधर’ का जलवा बॉक्स ऑफिस पर जारी है. फिल्म में उनके साथ अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन ने काम किया हैं. मूवी न�� अब सलमान खान की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Dhurandhar Box Office: रणवीर सिंह ने अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ से बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. बॉक्स ऑफिस पर मूवी की दमदार कमाई जारी है. इसमें रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस का रोल निभा रहे हैं, जो पाकिस्तान में रहता है. मूवी के दूसरे कास्ट की बात करें तो इसमें संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना भी हैं. रणवीर की लव इंटरेस्ट का किरदार सारा अर्जुन निभा रही है. मूवी ने शानदार कमाई करते हुए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. अब इसने सलमान खान की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

सलमान खान की इस फिल्म को

सैकनिल्क की एक रिपोर्ट की मानें तो ‘धुरंधर‘ ने भारत में टोटल 126 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. ओपनिंग डे पर इसने 28 करोड़, दूसरे दिन 32 करोड़, तीसरे दिन 32 करोड़ और चौथे दिन 23 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि सोमवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन उम्मीद है कि मूवी की कमाई की स्पीड इतनी जल्दी नहीं थमेगी. फिल्म जल्द ही 150 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की फिल्म ने सिकंदर को मात दे दी. सिकंदर का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 103. 45 करोड़ था.

सारा अर्जुन ने रणवीर सिंह के नाम लिखा ये पोस्ट

सारा अर्जुन ने ‘धुरंधर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. उन्होंने अपने को-स्टार रणवीर सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “आपकी सबसे खूबसूरत बात यह है कि आप हर उस इंसान के लिए वह इंसान बनने को तैयार रहते हैं जो सहारा देता है, साथ देता है, हिम्मत बढ़ाता है, और रक्षा करता है. आपके जरिए मैंने देखा कि सच्ची सफलता विनम्रता के साथ चलती है. आपके साथ डेब्यू करना सम्मान की बात है. मेरे शेर! सब लोग महरूम हो गए हैं आपको देख कर. इसपर रणवीर ने रिप्लाई करते हुए लिखा, “बस कर, पगली… रुलाएगी! इस पल का मजा लो. दुनिया तेरी है! कोई तुझे रोक नहीं सकता! तू बहुत खुशनसीब है! जब तू जीतेगी, तो मैं भी जीतूंगा!”

यह भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office Day 4: चौथे दिन ‘धुरंधर’ हिट हुई या फ्लॉप? रणवीर सिंह की फिल्म का टोटल कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >