Dhurandhar Box Office Day 4: चौथे दिन ‘धुरंधर’ हिट हुई या फ्लॉप? रणवीर सिंह की फिल्म का टोटल कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश

Dhurandhar Box Office Day 4: फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नया रिकॉर्ड बना रही है. रणवीर सिंह की मूवी ने दुनियाभर में भी अपना जादू चलाया है. फिल्म के चौथे दिन का आंकड़ा आपको बताते हैं.

Dhurandhar Box Office Day 4: फिल्म धुरंधर ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया. बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म हर दिन नये रिकॉर्ड्स बना रही है. वीकेंड पर तो इसने छप्परफाड़ कलेक्शन किया. सिर्फ तीन दिन में ही फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई अपने खाते में जमा कर ली. ऐसा लग रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर ये तहलका अभी रुकने वाला नहीं है. मूवी के गाने, स्टारकास्ट, सीन, डायलॉग सब दर्शकों के होश उड़ा रहे हैं. दुनियाभर में मूवी ने 400 करोड़ का आंकड़ा क्रास कर लिया. आइए आपको चौथे दिन का कलेक्शन बताते हैं.

धुरंधर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन कितनी कमाई की?

धुरंधर ने अपने पहले वीकेंड में बंपर कमाई की. sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन में 1.21 (अर्ली रिपोर्ट) करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये अर्ली नंबर्स है और शाम तक आपको फाइनल नंबर्स पता चल जाएंगे. जबकि दुनियाभर में आदित्य धर की मूवी ने 158 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने 104.21 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया. ऐसा लग रहा कि शाम होने तक मूवी आसानी से 110 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

अर्जुन कपूर ने धुरंधर का किया रिव्यू

अर्जुन कपूर ने धुरंधर का रिव्यू करते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “धुरंधर की पावर देखकर मैं हैरान रह गया!!! रणवीर सिंह, यानी हमजा, आप कमाल हो.. आपकी आंखों और बॉडी लैंग्वेज में पावर के साथ दबा हुआ गुस्सा दिखता है! अर्जुन रामपाल, पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक. आर माधवन, आपकी गंभीरता तुम्हें बांधे रखती है. संजय दत्त, सिर्फ नाम और एटीट्यूड ही काफी है, बॉस!!! अक्षय खन्ना, आप एक बारीकियों वाले, जुनूनी बीस्ट हो. आखिर में लीडर, कैप्टन, आदित्य धर फिल्म्स. आपने क्या शानदार फिल्म बनाई है! 19 मार्च का इंतजार नहीं कर सकता जब बदला लिया जाएगा.”

यह भी पढ़ेंDhurandhar Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर तबाही बनी ‘धुरंधर’, ओपनिंग वीकेंड में रचा नया इतिहास, टूटे ‘सैयारा’, ‘कांतारा 1’ और ‘सिकंदर’ के रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >