Dhurandhar Box Office Collection Day 19: ब्लॉकबस्टर बनते ही धड़ाम से गिरी ‘धुरंधर’ की कमाई, टोटल आंकड़े जानकर रह जाएंगे दंग

Dhurandhar Box Office Collection Day 19: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब ‘कांतारा चैप्टर 1’ और ‘छावा’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म का टैग हासिल कर चुकी है. ऐसे में अब भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का क्या हाल है, आइए कलेक्शन रिपोर्ट के जरिये बताते हैं.

Dhurandhar Box Office Collection Day 19: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल कर लिया है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और अब इसने विक्की कौशल की ‘छावा’ और ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है.

हालांकि, ब्लॉकबस्टर बनने के बाद अब फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसे में आइए जानते हैं डे 19 का बॉक्स ऑफिस हाल.

धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दोपहर 4 बजे तक करीब 5.31 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 577.56 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. अभी शाम और रात के शो बाकी हैं, जिसके बाद फाइनल आंकड़ों में थोड़ा बदलाव संभव है.

बीते कुछ दिनों की तुलना में डे 18 और डे 19 की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म का कुल कलेक्शन इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल कर चुका है.

धुरंधर डे-वाइज कलेक्शन

  • Day 1: ₹28 करोड़
  • Day 2: ₹32 करोड़
  • Day 3: ₹43 करोड़
  • Day 4: ₹23.25 करोड़
  • Day 5: ₹27 करोड़
  • Day 6: ₹27 करोड़
  • Day 7: ₹27 करोड़
    Week 1 Total: ₹207.25 करोड़
  • Day 8: ₹32.5 करोड़
  • Day 9: ₹53 करोड़
  • Day 10: ₹58 करोड़
  • Day 11: ₹30.5 करोड़
  • Day 12: ₹30.5 करोड़
  • Day 13: ₹25.5 करोड़
  • Day 14: ₹23.25 करोड़
    Week 2 Total: ₹253.25 करोड़
  • Day 15: ₹22.5 करोड़
  • Day 16: ₹34.25 करोड़
  • Day 17: ₹38.5 करोड़
  • Day 18: ₹16.5 करोड़
  • Day 19: ₹5.31 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

Total Collection: ₹577.56 करोड़

धुरंधर हिट या फ्लॉप?

करीब 280 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘धुरंधर’ अपनी लागत से कहीं ज्यादा कमाई कर चुकी है. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट से ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office Records: धुरंधर ने वर्ल्डवाइड रचा बड़ा इतिहास, ‘छावा’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ बनी 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >