Dhurandhar में अक्षय खन्ना को 7 बार थप्पड़ मारने पर ऑनस्क्रीन पत्नी सौम्या टंडन ने किया रिएक्ट, कहा- वह इतने अनुभवी एक्टर हैं

Dhurandhar: धुरंधर फिल्म में अक्षय खन्ना को 7 बार थप्पड़ मारने वाले सीन पर सौम्या टंडन ने तोड़ी चुप्पी है. जानिए क्यों उन्होंने कुछ कहा. साथ ही एक्टर के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में भी सौम्या ने खुलकर बात की.

Dhurandhar: टीवी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ में अनीता भाभी के किरदार से घर-घर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन अब बॉलीवुड में भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा रही हैं. आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ में सौम्या, अक्षय खन्ना की ऑनस्क्रीन पत्नी के किरदार में नजर आ रही हैं.

फिल्म में रहमान डकैत के रोल में अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस को खास सराहना मिली. उनकी और सौम्या टंडन की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया. अब सौम्या टंडन ने अक्षय खन्ना के साथ काम करने के अपने अनुभव को लेकर खुलकर बात की है.

सौम्या टंडन: “वह इतने अनुभवी एक्टर हैं”

मिड-डे को दिए इंटरव्यू में सौम्या टंडन ने कहा, “मेरे पास अक्षय से ज्यादा बात करने का समय नहीं था, लेकिन मुझे लगता है कि हमारी केमिस्ट्री बहुत नैचुरल थी. हमारी आंखों से ही एक मजबूत बॉन्ड बन गया था. मुझे ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी, क्योंकि वह इतने अनुभवी एक्टर हैं और हर पल में पूरी तरह मौजूद रहते हैं.”

7 बार थप्पड़ वाले सीन पर सौम्या का रिएक्शन

फिल्म के अपने इंट्रोडक्शन सीन को याद करते हुए सौम्या ने बताया कि वह शुरू में थप्पड़ वाले सीन में चीट करने की कोशिश कर रही थीं. उन्होंने कहा, “आदित्य धर मेरे पास आए और बोले- ‘नकली मत करो, बस कर दो.’ मैंने अक्षय से पूछा कि क्या सच में करू, और उन्होंने बहुत आराम से कहा, ‘कर दो.’ मुझे उन्हें थप्पड़ मारते हुए बहुत बुरा लगा, लेकिन सीन की डिमांड थी.”

बता दें कि इस सीन में सौम्या का किरदार अपने बेटे की मौत के बाद गुस्से और दर्द में अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारता है.

“यह बहुत पावरफुल मोमेंट था”

फिल्मज्ञान से बातचीत में, अक्षय खन्ना के को-स्टार नवीन कौशिक (डोंगा के रोल में) ने खुलासा किया कि यह सीन करीब 7 टेक में शूट किया गया था.

उन्होंने बताया, “यह बहुत पावरफुल मोमेंट था. हर थप्पड़ के पीछे इमोशन और दर्द था. अक्षय सर ने तय किया कि वह कोई रिएक्शन नहीं देंगे. न हाथ पकड़ेंगे, न रोकेंगे. बस चुपचाप सहेंगे और फिर उसे गले लगाएंगे. यही सीन की ताकत है.”

यह भी पढ़ें: Dhurandhar में रणवीर-सारा के 20 साल के एज-गैप पर कास्टिंग डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- धुरंधर 2 आने पर लोगों को जवाब मिल जाएगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >