Dhurandhar: 90s में बनती ‘धुरंधर’ तो गोविंदा का लुक होता कुछ ऐसा, निभाते ये रोल?

Dhurandhar in 90s: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ को AI ने 90 के दशक के सितारों के साथ रीइमैजिन किया. संजय दत्त, शाहरुख खान, सलमान खान जैसे स्टार्स की कास्टिंग देख फैंस हैरान हो गए. सबसे मजेदार रोल में गोविंदा नजर आ रहे हैं.

Dhurandhar in 90s: बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ आज भी चर्चा में है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई-एक्शन थ्रिलर ने रिलीज के साथ ही रिकॉर्ड तोड़े और दर्शकों का दिल जीत लिया. अब जब इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर उत्सुकता बढ़ रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ‘धुरंधर’ को 90 के दशक के सुपरस्टार्स के साथ रीइमैजिन किया गया है. इसमें गोविंदा, शाहरुख खान, सलमान खान नजर आ रहे हैं. गोविंदा को जो रोल वीडियो में मिला है, उसे देखकर फैंस हैरान हो जाएंगे.

जब 90s के सितारों में दिखी ‘धुरंधर’ की झलक

एआई की मदद से तैयार इस वीडियो में फिल्म के असली स्टारकास्ट की जगह 90 के दशक के बड़े सितारों को दिखाया गया है. ये वीडियो रेडिट पर वायरल हो रहा है. संजय दत्त को हमजा के रूप में दिखाया गया, जबकि रहमान डकैत के किरदार में शाहरुख खान की झलक नजर आई, जिसे फिल्म में अक्षय खन्ना ने निभाया था. इसके अलावा एसपी चौधरी के रोल में सलमान खान, मेजर इकबाल के किरदार में अक्षय कुमार, जमील जमाली के रूप में गोविंदा, अजय सान्याल के रोल में सुनील शेट्टी, येलाना के किरदार में दिव्या भारती और उजैर बलोच के रूप में आमिर खान को दिखाया गया. भले ही इसे एआई की मदद से बनाया गया है, लेकिन 90s के इन सितारों को एक साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

If Dhurandhar was made in 90s
by u/Acrobatic_Neck_5866 in bollywoodmemes

गोविंदा को लेकर आने लगे ऐसे कमेंट्स

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, क्या आप सच में कह रहे हैं? गोविंदा कभी भी जमील जमाली का रोल करने के लिए राजी नहीं होते, वो हमजा का रोल करते. उस कमेंट का रिप्लाई करते हुए एक यूजर ने लिखा, अरे वो मूवी ही नहीं करते जो 1000+ करोड़ की मूवी होती है. अवतार भी नहीं करी. एक यूजर ने लिखा, डेविड धवन डायरेक्ट करते तो जाहिर तौर पर करते. और डांस भी नहीं था हमजा का तो जाहिर तौर पर करेंगे?

यह भी पढ़ेंये 5 फिल्में बदल सकती थीं गोविंदा की किस्मत, क्या इनकार पड़ा भारी?

प्रभात खबर पर जल्द आ रहा ये वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >