Dhurandhar में संजय दत्त संग काम करने पर ‘उमर हैद’ बने आदित्य उप्पल का रिएक्शन, कहा- उन्हें पर्दे पर देखना बब्बर शेर को देखने जैसा है

Dhurandhar के एक्टर आदित्य उप्पल ने संजय दत्त के साथ काम करने के अनुभव और अपने किरदार उमर हैदर के बारे में खुलकर बात की. जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा.

Dhurandhar: आदित्य उप्पल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म धुरंधर की सफलता का जश्न मना रहे हैं. 5 दिसंबर को थिएटर में उतरी इस फिल्म में उन्होंने उमर हैदर का दमदार किरदार निभाया है. रिलीज के कुछ दिनों बाद, आदित्य ने जूम से खास बातचीत की और अपने रोल के साथ-साथ संजय दत्त के साथ काम करने का अनुभव साझा किया. साथ ही उन्होंने अपने किरदार के बारे में भी खुलकर बात की.

संजय दत्त के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?

इंटरव्यू के दौरान आदित्य ने बताया कि संजय दत्त का ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस किसी जादू से कम नहीं है. उन्होंने कहा कि दत्त को पर्दे पर देखना ऐसा है जैसे किसी बब्बर शेर को देख रहे हों. लेकिन असल जिंदगी में वह बेहद नम्र और सबका ख्याल रखने वाले इंसान हैं.

आदित्य ने बताया, “मैं बचपन से उनकी फिल्में देखकर बड़ा हुआ हूं. पहली बार सेट पर उन्हें देख मैं इतना इमोशनल हो गया कि मैंने उनके पैर छुए और आशीर्वाद लिया. उन्होंने मुस्कुराकर कहा, ‘अभी तो और काम करेंगे लाले.’”

उन्होंने यह भी कहा कि एक डेब्यू एक्टर के लिए सेट पर घबराहट होना आम बात है, लेकिन संजय दत्त ने उन्हें लगातार मोटिवेट किया और हर सीन में सपोर्ट किया.

उमर हैदर के किरदार पर आदित्य उप्पल

अपने रोल के बारे में बात करते हुए आदित्य कहते हैं, “मैं उमर हैदर का किरदार निभा रहा हूं, जो चौधरी असलम यानी संजय दत्त सर के बेहद करीब काम करता है. वह हर चाल, हर गतिविधि पर पैनी नजर रखता है और सुनिश्चित करता है कि हर काम सही तरीके से हो. पार्ट वन में यह एक तेज ऑब्जर्वर है, लेकिन पार्ट टू में यह किरदार और ज्यादा दमदार, अलग अंदाज में नजर आएगा.”

आदित्य के मुताबिक, उमर हैदर एक ऐसा कैरेक्टर है जिसके पास बहुत लेयर्स हैं और आगे की कहानी में इसे और एक्सप्लोर किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar को लेकर ऋतिक रोशन ने फिर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे दिमाग से नहीं निकल रही, पार्ट 2 को लेकर कह दी बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >