‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ में कट्स से मचा बवाल, फैंस बोले- ये क्या कर दिया?

Dhurandhar 2 The Revenge : फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड की नजर में आई है, जहां फिल्म के कुछ सीन काटे गए हैं और इसकी लंबाई भी थोड़ी कम कर दी गई है.


Dhurandhar 2 The Revenge : रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ रिलीज से पहले चर्चा में आ गई है. फिल्म को CBFC (सेंसर बोर्ड) ने रिव्यू किया, जिसके बाद कुछ हिंसक सीन हटाने और फिल्म की टाइम लाइन कम करने का फैसला लिया गया है.

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’

‘धुरंधर: द रिवेंज’ आज थिएटर्स में आ चुकी है और कई जगह इसके प्रीव्यू शो भी चल रहे हैं. रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड (CBFC) की जानकारी सामने आई है. इसमें बताया गया है कि फिल्म में कुछ सीन हटाए गए हैं और थोड़े बदलाव किए गए हैं, जिससे फिल्म की लंबाई कम हो गई है.

कट्स के बाद फिल्म को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट

फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है. भारत में इसकी रन टाइम अब करीब 3 घंटे 49 मिनट है.
पहले जो वर्जन दिया गया था, वो लगभग 3 घंटे 51 मिनट का था. करीब 1-2 मिनट के कट्स के बाद फिल्म अब थोड़ी छोटी हो गई है और विदेश में चल रही फिल्म से भी करीब 6 मिनट कम है.

CBFC ने क्या बदलाव किए?

सेंसर बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में कुछ बदलाव किए गए हैं. कुल 21 बड़े बदलावों में से कुछ सीन बहुत ज्यादा हिंसा वाले थे, इसलिए उन्हें कम किया गया है. इन सीन में आंख पर हमला करना, सिर काटने और लात मारने जैसे सीन को कट किया गया है. साथ ही सीमेंट के टुकड़े और हथौड़े से मारने वाले सीन भी थे. ऐसे हिस्सों को या तो छोटा किया गया है या हटा दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक सीन जिसमें सिर काटने और लात मारने का हिस्सा था, उसमें से करीब 24 सेकंड हटाए गए हैं. अब कुछ फैंस CBFC के इस फैसले से नाराज दिखें और लोग सोशल मीडिया पर तरह- तरह की रिएक्शन दे रहे हैं.

क्यों किए गए ये बदलाव?

CBFC का मकसद होता है कि फिल्म हर तरह के दर्शकों के लिए सही हो. इसी वजह से ज्यादा खून-खराबे वाले सीन को कम किया गया, ताकि फिल्म ज्यादा विवाद ना बने और आसानी से रिलीज हो सके.

फैंस के रिएक्शन

फिल्म धुरंधर के बारे में

फिल्म ‘धुरंधर 2’ कल यानी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आज इसके प्रीव्यू शो चल रहे हैं. इस फिल्म को डायरेक्ट आदित्य धर ने किया है. फिल्म में रणवीर कपूर मुख्य किरदार में नजर आएंगे. इस अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, ,संजय दत, सारा अर्जुन और रोकेश बेदी नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: R Madhavan Rejected Movie: ‘3 इडियट्स’ के फरहान कुरैशी ने ठुकराई 5 सुपरहिट फिल्में, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >