Dhurandhar 2 Teaser: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का टीजर कब आएगा? डायरेक्टर ने फाइनली दिया अपडेट

Dhurandhar 2 Teaser: रणवीर सिंह की मच अवेटेड ‘धुरंधर 2’ के टीजर पर फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने अपडेट दिया है. फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी और ट्रेलर फरवरी के अंत में आने की संभावना है.

Dhurandhar 2 Teaser: रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई, साथ ही 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों भी बनी. इसके बाद से ही फैंस बेसब्री से इसके दूसरे पार्ट, ‘धुरंधर 2’, के अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. कुछ दिन पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि धुरंधर 2 का टीजर ‘बॉर्डर 2’ के साथ रिलीज होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसी बीच, डायरेक्टर आदित्य धर ने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी में फैंस को टीजर को लेकर अपडेट दिया. उन्होंने क्या कुछ लिखा, आइए बताते हैं.

आदित्य धर ने दी ‘धुरंधर 2’ के टीजर की अपडेट

शुक्रवार सुबह, एक फैन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और टीजर जल्दी रिलीज करने की गुजारिश की, “@adityadharfilms मजाक नहीं, टीजर जल्दी!”

आदित्य धर ने हंसने वाली इमोजी के साथ रिएक्ट किया और लिखा,“टीजर कुछ दिनों में आ जाएगा!”

हालांकि, उन्होंने कोई फिक्स डेट नहीं बताई, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह टीजर 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हो सकता है.

धुरंधर 2 की रिलीज डेट और ट्रेलर अपडेट

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य धर ने धुरंधर के एंड-क्रेडिट सीक्वेंस को टीजर के रूप में फिर से एडिट किया है, जबकि धुरंधर 2 का ट्रेलर फरवरी के आखिर में रिलीज होने की उम्मीद है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ ईद 2026 पर सिनेमाघरों में आएगी, और मेकर्स ने पहले ही साफ कर दिया है कि कोई पोस्टपोनमेंट नहीं होगा, यह पहले बताए अनुसार 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी.

इसी दिन यह बॉक्स ऑफिस पर यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ के साथ टकराएगी, जिससे इस साल की सबसे रोमांचक और हाई-वोल्टेज बॉक्स ऑफिस भिड़ंत होने वाली है.

फिल्म की स्टारकास्ट

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. उनके साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, गौरव गेरा और अन्य कलाकार शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Border 2: अहान शेट्टी ने को-स्टार सनी देओल को इमोशनल नोट में बताया फादर फिगर, लिखा- अटूट समर्पण का असली मतलब दिखाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >