‘धुरंधर 2’ की सफलता पर आयशा खान का इमोशनल पोस्ट वायरल, बोली- यह सफर आसान नहीं था

Dhurandhar 2: रणवीर कपूर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता के बाद एक्ट्रेस आयशा खान ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने अपने सफर को याद करते हुए दिल की बात फैंस के साथ साझा की है.

Dhurandhar 2:  ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जबरदस्त सफलता के बाद फिल्म की पूरी टीम जश्न मना रही है. इसी बीच एक्ट्रेस आयशा खान ने सक्सेस पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और एक इमोशनल नोट लिखा. उन्होंने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था और इस सफर में कई उतार-चढ़ाव आए. एक्ट्रेस ने धुरंधर की पूरी टीम के बारे में कुछ ना कुछ लिखा है. आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या लिखा है.आयशा खान ने रणवीर सिंह के लिए लिखा.

रणवीर की शुरू से फैन हैं आयशा

OG धुरंधर टीम के साथ एक और खास पल जैसा मैंने आपको पहले भी बताया था, मैं शुरू से आपकी फैन हूं आप सच में दुनिया की हर खुशी के हकदार हैं.

आयशा ने मुकेश छाबड़ा के लिए जताया गहरा सम्मान

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के लिए आयशा ने लिखा, आप तो स्टार बनाने वाले हैं. बहुत ही प्यारे इंसान हो, बस प्यार ही प्यार देते हो. आप सच में भगवान की देन हो. सर, आपसे हुई हर एक बातचीत मैं हमेशा याद रखूंगी. मैं आपके काम और लाइफ बैलेंस को बहुत मानती हूं. यही वजह है कि भगवान ने आपको इतना कुछ दिया है. हमेशा प्यार और सम्मान रहेगा .

सारा अर्जुन को कहा हमेशा सपोर्ट करुंगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर द रिवेंज’ में शानदार एक्टिंग की हैं. आयशा ने लिखा आप बहुत ही प्यारी हो. मैं हमेशा तुम्हारे लिए खुश रहूंगी और तुम्हें सपोर्ट करूंगी. ऐसे ही चमकते रहो  

यामी गौतम करती है इंस्पायर


बाॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम के बार में आयशा ने लिखा, मैम, आपसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है. आप सच में बहुत इंस्पायर करने वाली हैं, आपका सफर कमाल का है.

विजय गांगुली के साथ आगे भी काम करना चाहती हैं आयशा

कोरियोग्रफर विजय गांगुली , जिन्होंने ‘धुरंध’र फिल्म के शरारत गाने में जबरदस्त डांस स्टेप्स दिए हैं. आयशा खान ने उनके बारे में लिखा, आगे भी ऐसे ही साथ काम करते रहें और इन सारी मस्ती के लिए धन्यवाद .

क्रिस्टल डिसूजा की खूबसूरती की तारीफ


टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा जिन्होंने आयशा के साथ शरारत गाने में जबरदस्त रंग जमाए. उनके बारे में आयशा ने लिखा मेरी लेडी आप बहुत ही खूबसूरत हो. आपके साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए खुशी की बात थी. आगे भी साथ में काम करने का इंतजार रहेगा .

पूरी टीम को दी बधाई


मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि ‘धुरंधर’ की पूरी कास्ट और क्रू का दिल से धन्यवाद. इस फिल्म का हिस्सा बनना किसी जादू से कम नहीं है. ये फिल्म आने वाले कई सालों तक याद रखी जाएगी. मुझे जो प्यार और सराहना मिली है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं मुकेश छाबड़ा, मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद.मैं वादा करती हूं कि मैं अपना बेस्ट दूंगी. गलतियां भी होंगी, लेकिन उनसे सीखूंगी भी. अब मुझे और जिम्मेदारी महसूस होती है कि मैं अपने दर्शकों को गर्व महसूस करा सकूं. मैं आज जो भी हूं, वो आप सबके प्यार की वजह से हूं, और मैं हमेशा अपना 100% दूंगी. यकीन मानिए, ये सफर आसान नहीं था, लेकिन जब पीछे मुड़कर देखती हूं, तो दिल से मुस्कुराती हूं. और सबसे जरूरी, मैं अपने परिवार के बिना कुछ भी नहीं कर पाती. वो ही मेरे सबसे बड़े सहारे हैं.

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड का धमाका पाकिस्तान में, बैन के बावजूद धुरंधर 2 देख रहे दर्शक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >