Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 8: रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का जलवा बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रहा है.ओपनिंग वीकेंड पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद फिल्म ने वीकडेज में भी शानदार पकड़ बनाए रखी है.अब इसके आंठवे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं.
फिल्म के आठवें दिन का कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के आठवें दिन 49.70 करोड़ रुपये की कमाई की है इसके बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन प्री-शोज सहित 674.17 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. जबकि इंडिया ग्रॉस 805.32 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है. वहीं ग्लोबल लेवल पर भी फिल्म का जलवा कायम है और सिर्फ 8 दिनों में इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1100 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है. इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल कर लिया है.
पहले हफ्ते में ही तोड़े बड़े रिकॉर्ड
फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की थी. इसके बाद 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग और लगातार दो दिनों तक 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन इसे नई ऊंचाई पर ले गया. सोमवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई कर अब तक का सबसे बड़ा मंडे कलेक्शन किया है. मंगलवार और बुधवार को हल्की गिरावट जरूर आई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म हर दिन 40 करोड़ रुपये के आसपास कमाई करती रही.
‘जवान’ और ‘स्त्री 2’ को छोड़ा पीछे
‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ एक हफ्ते में ही कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इसने छावा, स्त्री 2 और जवान जैसी सुपरहिट फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है. अब भारत में कमाई के मामले में इससे आगे सिर्फ इसका पहला पार्ट धुरंधर ही है.
दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई वाले भारतीय फिल्म
- दंगल: 2070 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2: 1742.10 करोड़ रुपये
- बाहुबली 2: 1788.06 करोड़ रुपये
- केजीएफ 2: 1215 करोड़ रुपये
- धुरंधर: 1307.35 करोड़ रुपये
- आरआरआर.: 1230 करोड़ रुपये
- कल्कि 2898 एडी: 1042.25 करोड़ रुपये
- जवान: 1160 करोड़ रुपये
- कांतारा चैप्टर 1: 852.36 करोड़ रुपये
- छावा: 807.91 करोड़ रुपये
- स्त्री 2: 857.15 करोड़ रुपये
क्या ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी फिल्म?
फिल्म की रफ्तार को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘धुरंधर 2’ आने वाले दिनों में और भी बड़े रिकॉर्ड बना सकती है. कई लोगों का मानना है कि यह ‘दंगल’ के 2000 करोड़ से ज्यादा के ऑलटाइम रिकॉर्ड को भी चुनौती दे सकती है.
फिल्म और स्टारकास्ट के बारे में
फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म को डायरेक्ट आदित्य धर ने किया है. फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर धमाल मचा दिया है. इस फिल्म के मुख्य किरदार में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह नजर आते हैं, जो कि कहानी पूरी तरह उन्हीं के इर्द- गीर्द घूमती दिखाई देती है. उनके अलावा फिल्म में संजय दत्, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी नजर आते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ का कौन है वो एक्टर? जिसने आदित्य धर पर सीन काटने के लगाए आरोप
