अमीषा पटेल ने ‘धुरंधर 2’ की जमकर की तारीफ, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई के साथ चर्चा में है, और अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने भी फिल्म की खुलकर तारीफ की है. आइए आपको बताते हैं पूरी डिटेल्स.

Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री में भी छाई हुई है. रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों और फिल्मी सितारों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब इस लिस्ट में अमीषा पटेल का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की है और साथ ही इंडस्ट्री के मौजूदा ट्रेंड पर भी तंज कसा है.

अमीषा पटेल ने फिल्म को बताया ‘आई ओपनर’

अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म को लेकर अपनी राय जाहिर करते हुए लिखा कि ‘धुरंधर 2’ एक आई ओपनर फिल्म है. इंडस्ट्री धुरंधर की जो तारीफ कर रही है, वो सच में कमाल है और ये फिल्म इसकी हकदार है इंडस्ट्री को समझना चाहिए कि आदित्य ने एक असली फिल्म बनाई है, सिर्फ प्रोजेक्ट नहीं. उन्होंने अच्छे एक्टर्स लिए हैं, न कि ऐसे इंस्टाग्राम वाले लोग जो सिर्फ पार्टियों में दिखते हैं अब प्रोजेक्ट बनाना छोड़ो और अच्छी फिल्म बनाना शुरू करो.

यहां पोस्ट देखें

सितारों से मिल रहा सपोर्ट

फिल्म को लेकर साउथ सुपरस्टार महेश बाबू, रजनीकांत और बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार कंगना रनौत पहले ही अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं. उन्होंने फिल्म और इसके मेकर्स की जमकर तारीफ की थी. वहीं फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा ने भी इसे देखने की सलाह दी और फिल्म के कंटेंट की तारीफ की यंहा तक उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर के साथ नई फिल्म पर काम करने की भी बात कही है. . लगातार मिल रही इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि ‘धुरंधर 2’ इंडस्ट्री में भी अपनी खास जगह बना रही है.

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इसे दो हिस्सों में रिलीज किया गया है. पहला पार्ट दिसंबर 2025 में आया था, जबकि दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ है. रिलीज के बाद से ही फिल्म के शोज हाउसफुल जा रहे हैं और डे 6 पर फिल्म ने 56.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं इसका भारत में टोटल कलेक्शन 575.67 रुपया हुआ है. कुछ ही दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 850 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

यह भी पढ़ें: राम गोपाल वर्मा ने ‘सरकार 4’ पर लगाया ब्रेक, ‘धुरंधर 2’ के बाद बदला प्लान, फैंस को लगा झटका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >