89 की उम्र में धर्मेंद्र का जलवा बरकरार, पूल में वर्कआउट कर दिखाया फिटनेस का दम, देखें Video

Dharmendra Video: 89 साल के धर्मेंद्र अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. दिग्गज अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह स्विमिंग पूल में वर्कआउट कर रहे हैं. अपनी उम्र के बावजूद, उनमें कोई कमी नहीं दिखी, वह एक ट्यूब के सहारे व्यायाम करते नजर आए. दिग्गज एक्टर का पूल वर्कआउट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Dharmendra Video: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी काफी फिट हैं. उन्हें कई इवेंट्स में स्पॉट किया जाता है, जहां वह सभी से काफी गर्मजोशी से मिलते हैं. जाट की स्क्रीनिंग पर तो एक्टर को भांगड़ा करते हुए भी स्पॉट किया गया था. अब उनका एक वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वर्कआउट किसी जिम में नहीं बल्कि स्विमिंग पूल में हो रहा है. क्लिप में दिग्गज एक्टर ने एक टीशर्ट और टोपी पहनी है, वह पूल में एक ट्यूब के सहारे तैरते दिखाई दे रहे हैं. उनके पीछे ट्रेनर भी है, जिन्होंने उन्हें सहारा दिया और हाथ-पैरों से एक्सरसाइज करवाया. वीडियो देखकर फैंस काफी प्रेरित हुए, कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में जाकर अभिनेता की फिटनेस की तारीफ की. एक ने लिखा, “धर्मेंद्र सर के लिए सम्मान… हमेशा प्यारे इंसान रहे हैं.” दूसरे ने लिखा, “पानी में कसरत… मांसपेशियों के साथ फिट रहने के लिए शुभकामनाएं.” उनके बेटे, अभिनेता बॉबी देओल ने भी कमेंट सेक्शन में दिल के इमोजी की एक सीरीज छोड़ी. बेटी ईशा देओल ने भी स्विमिंग पूल पोस्ट पर प्यार भरी प्रतिक्रियाएं साझा कीं. यह पहली बार नहीं है, जब अभिनेता ने अपने एक्सरसाइड वीडियो पोस्ट किए हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >