Dharmendra Health Update: सनी देओल की टीम ने बताया- धर्मेंद्र की हालत अब स्थिर, हॉस्पिटल पहुंचे शाहरुख, सलमान और गोविंदा समेत कई स्टार्स, VIDEO

Dharmendra Health Update: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की हालत अब स्थिर है और इस बारे में सनी देओल की टीम ने एक बयान जारी किया है. सनी ने फैंस को बताया कि आगे की अपडेट आने पर उनसे शेयर की जाएगी.

Dharmendra Health Update: भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट है. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आते ही सोशल मीडिया पर फैंस उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करने लगे. इस बीच अब उनकी हालत कैसी है, इसपर उनके बेटे और एक्टर सनी देओल ने रिएक्ट किया है.

धर्मेंद्र की हालत स्थिर

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की खबरें चल रही है. अब सनी देओल की टीम ने एक बयान जारी किया है, जिसके अनुसार, “मिस्टर धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है. आगे की अपडेट उपलब्ध होने पर साझा किए जाएंगे. कृपया उनके स्वास्थ्य के बारे में झूठी अफवाहें न फैलाएं. सभी से अनुरोध है कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और परिवार के निजता के अधिकार का सम्मान करें.”

धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल में ये स्टार्स पहुंचे

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में धर्मेंद्र भर्ती है और उनका हालचाल लेने कई स्टार्स हॉस्पिटल पहुंचे. भारी सिक्योरिटी के बीच सलमान खान हॉस्पिटल पहुंचते दिखे. उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें वह काफी सीरियस दिख रहे हैं. शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान के साथ एक्टर से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे. इसके अलावा अमीषा पटेल, गोविंदा भी अस्पताल पहुंचे.

देओल परिवार पहुंचा हॉस्पिटल

सनी देओल अपने बेटों करण देओल और राजवीर देओल के साथ हॉस्पिटल पहुंचे. इसके अलावा हेमा मालिनी भी वहां मौजदू है. इसके अलावा बॉबी देओल की पत्नी तान्या देओल भी अपने ससुर का हालचाल लेने वहां पहुंची. बॉबी का एक वीडियो का सामने आया है, जिसमें वह काफी इमोशनल दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >