Dharmendra Health Update: क्या दोबारा बिगड़ी धर्मेंद्र की तबीयत? वेंटिलेटर वाली अफवाहों पर आया टीम का बयान

Dharmendra Health Update: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर अफवाह तेज है कि उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है. अब इन खबरों पर उनकी टीम ने सफाई दी है. आइए बताते हैं पूरी डिटेल.

Dharmendra Health Update: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने की तैयारी में हैं. इस बीच, उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गई कि अभिनेता की हालत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. हालांकि, अभिनेता से जुड़े करीबी सूत्रों और उनकी टीम ने इन दावों को सख्ती से खारिज किया है. आइए बताते हैं उनका क्या कुछ कहना है.

क्या दोबारा बिगड़ी धर्मेंद्र की तबियत?

परिवार से जुड़े करीबी सूत्रों ने NDTV को बताया, धर्मेंद्र फिलहाल ऑब्जरवेशन में हैं और स्वास्थ्य स्थिर है. उनके अस्पताल में होने का कारण केवल नियमित मेडिकल जांच है. इससे पहले भी, 31 अक्टूबर को उन्हें रूटीन चेकअप के लिए एडमिट किया गया था.

वहीं, अभिनेता के टीम की ओर से बताया गया कि एक उम्र के बाद बार-बार अस्पताल जाने की जगह, धर्मेंद्र ने कुछ दिनों तक अस्पताल में रहकर ही सभी जांचें एक साथ पूरी करवाने का फैसला किया, ताकि उन्हें डेली न आना पड़े.

उन्होंने कहा, “धर्मेंद्र कई नियमित टेस्ट करवाते हैं, जिन्हें पूरा होने में 2–3 दिन का समय लगता है. 89 साल की उम्र में रोज अस्पताल आना-जाना थकान भरा हो सकता है, इसलिए उन्होंने अस्पताल में रहकर जांच पूरी करवाने का फैसला किया.”

धर्मेंद्र का वर्कफ्रंट

शोले अभिनेता अपने 90वें जन्मदिन के मौके पर अपनी आगामी फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे. यह एक बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा है, जिसमें अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में सिमर भाटिया, जयदीप अहलावत और धर्मेंद्र भी अहम भूमिकाओं में होंगे. यह फिल्म सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की बहादुरी पर आधारित है, जिन्हें 1971 के भारत-पाक युद्ध में उनकी वीरता के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था. निर्देशन श्रीराम राघवन का है और फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज की जाएगी.

फिलहाल परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्र साफ रूप से कह रहे हैं कि स्थिति सामान्य है और अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़ें- Baahubali The Epic की सफलता पर खलनायक भल्लालदेव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक मुकाम है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >