Dharmendra: अनिल शर्मा ने बताया धर्मेंद्र के आखिरी दिनों का हाल, कहा- वह आंखें खोलते और अपना हाथ हिलाते थे

Dharmendra: मशहूर एक्टर धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को हुआ था. उनका जाना हउनके चाहने वालों की आंखों में आंसू दे गया. उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है. अब उनके निधन के तीन दिन बाद अनिल शर्मा ने एक्टर के आखिरी दिनों को लेकर बात की.

Dharmendra: भारतीय सिनेमा के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं है. धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हुआ था और उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट में किया गया. बॉलीवुड के कई सेलेब्स जैसे काजोल, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, प्रीति जिंटा उन्हें विदाई देने विले पार्ले पहुंचे थे. पूरा बॉलीवुड उनके जाने से काफी दुखी है. इस बीच फिल्ममेकर और देओल परिवार के क्लोज फ्रेंड अनिल शर्मा ने दिग्गज एक्टर के आखिरी दिनों को लेकर बात की.

अनिल शर्मा ने कहा- वह अपनी आंखें खोलते थे और अपने हाथ भी हिलाते थे

विक्की ललवानी से बात करते हुए अनिल शर्मा ने कहा, “मैं उनके घर गया था. वह ठीक हो गए थे. वह अपनी आंखें खोलते थे और अपने हाथ भी हिलाते थे. वह ठीक हो रहे थे और डॉक्टर कह रहे थे कि धरमजी बहुत मजबूत आदमी हैं. डॉक्टर्स ने हमें भरोसा दिलाया कि वह ठीक हो रहे और अस्पताल में भी लग रहा था कि वह ठीक हो रहे. हालांकि उम्र अपने लक्षण दिखाती है और आप उससे फाइट नहीं कर सकते. हर कोई होपफुल था और हम सबने सोचा कि उनका जन्मदिन हम 8 दिसबंर को मनाएंगे.”

धर्मेंद्र के नाम हेमा मालिनी का भावुक पोस्ट

हेमा मालिनी ने अपने पति धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार अपने इंस्टाग्राम और एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने धर्मेंद संग अपनी फोटोज शेयर कर लिखा, धरम जी, वह मेरे लिए बहुत कुछ थे. प्यारे पति, हमारी दो बेटियों, ईशा और अहाना के प्यारे पिता, दोस्त, फिलॉसफर, गाइड, कवि, जरूरत के हर समय मेरे साथ रहने वाले – असल में, वह मेरे लिए सब कुछ थे! हमेशा अच्छे और बुरे समय में मेरे साथ रहे हैं. उन्होंने अपने आसान, दोस्ताना व्यवहार से मेरे परिवार के सभी सदस्यों को अपना बना लिया था, हमेशा उन सभी में प्यार और दिलचस्पी दिखाते थे.

ये भी पढ़ेंDharmendra First Salary: धर्मेंद्र की पहली सैलरी कितनी थी? एक्टर ने खुद किया था खुलासा, कहा था- इस चीज पर खर्च किए थे पैसे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >