Tere Ishk Mein: धनुष की रोमांटिक-थ्रिलर के सेट से लीक हुआ VIDEO, 41 साल की उम्र में स्टूडेंट का रोल निभाएंगे एक्टर

Tere Ishk Mein: साउथ स्टार धनुष की नई फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के सेट से एक वीडियो और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें एक्टर दिल्ली के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के कैंपस में भागते हुए नजर आए हैं.

Tere Ishk Mein: साउथ सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की शूटिंग दिल्ली में कर रहे हैं. इस फिल्म के निर्देशन की कमान आनंद एल राय संभाल रहे हैं. इसी बीच फिल्म की शूटिंग सेट से धनुष का एक वीडियो और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि एक्टर दिल्ली के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के कैंपस में शूट कर रहे हैं. ऐसे में आइए बताते हैं वीडियो में आगे क्या कुछ है.

यहां देखें धनुष का वायरल वीडियो-

41 साल की उम्र में निभाएंगे स्टूडेंट का रोल

धनुष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें धनुष एसआरसीसी कॉलेज के कैंपस में भीड़ के बीच से दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर 41 साल की उम्र में एक स्टूडेंट के रोल में नजर आएंगे. फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसमें धनुष एक पागल आशिक के रूप में दिखे थे. इसे देखने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है और वे फिल्म से जुड़े हर अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मालूम हो कि इस फिल्म में धनुष के साथ कृति सैनन मुक्ति के किरदार में नजर आएंगी और यह फिल्म इस साल के आखिर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

क्या यह रांझणा 2 है?

धनुष की ‘तेरे इश्क में’ में आनंद एल राय के साथ तीसरी फिल्म है. इससे पहले एक्टर-डायरेक्टर ‘रांझणा’ (2013) और ‘अतरंगी रे’ (2021) जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. निर्देशक आनंद एल राय ने एक इंटरव्यू में ‘तेरे इश्क में’ और ‘रांझणा’ के बीच समानताओं पर बात करते हुए कहा, ‘यह रांझणा की दुनिया की फिल्म है, लेकिन क्या यह रांझणा 2 है? नहीं, यह नहीं है. जब मैं रांझणा की दुनिया कहता हूं, तो मेरा मतलब उस फिल्म में मौजूद भावनात्मक गहराई से है. दोनों ही दुखद प्रेम कहानियां हैं, जिनमें गुस्सा और जुनून थीम है. लेकिन जब समानताओं की बात होती है, दोनों कहानियां अलग-अलग हो जाती हैं.’

धनुष का वर्क फ्रंट

धनुष के पास ‘तेरे इश्क में’ फिल्म के बाद भी कई फिल्में लाइनअप हैं. इनमें शेखर कम्मुला के डायरेक्शन में बन रही तेलुगु फिल्म ‘कुबेरा’ और तमिल फिल्म ‘इडली कडाई’ शामिल है. इसके अलावा उनके पास राजकुमार पेरियासामी की एक अनटाइटल फिल्म भी है.

यह भी पढ़े: Karan Johar: ‘आपको लॉजिक कहां दिखता है?’, एसएस राजामौली की फिल्मों के लिए करण जौहर ने कही बड़ी बात!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >