Dhamaal 4 Worldwide Box Office Collection: अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी स्टारर 'धमाल 4' 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. शुरुआती दिनों में फिल्म ने अच्छी पकड़ बनाई, लेकिन अब इसकी कमाई की रफ्तार धीरे-धीरे डाउन होती जा रही है.
Dhamaal 4 Box Office Collection: धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, धमाल 4 ने पहले गुरुवार यानी सातवें दिन भारत में 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 96 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. फिल्म का डोमेस्टिक ग्रॉस कलेक्शन 114.49 करोड़ रुपये हो चुका है.
वर्ल्डवाइड भी दिखा धमाल 4 का जलवा
सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी 'धमाल 4' का क्रेज देखने को मिल रहा है. सातवें दिन फिल्म ने 1 करोड़ रुपये का ओवरसीज कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस 18.25 करोड़ रुपये हो गया. इसी के साथ वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 132.74 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.
धमाल 4 के बारे में
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' को टी-सीरीज फिल्म्स, पैनोरमा स्टूडियोज़, देवगन फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स का सहयोग मिला है. यह फिल्म लोकप्रिय 'धमाल' फ्रैंचाइज़ी की चौथी कड़ी है और 'टोटल धमाल' (2019) का सीक्वल है. इस कॉमेडी फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और विजय पाटकर जैसे कई कलाकार शामिल हैं. कहानी की बात करें, तो फिल्म चार दोस्तों की एक नई ट्रेजर हंट जर्नी पर बेस्ड है, जहां गड़बड़ियां, फनी ट्विस्ट और लगातार होने वाली कॉमिक सिचुएशन्स दर्शकों को शुरुआत से आखिर तक एंटरटेन करती हैं. फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन से यह कन्फर्म हो गया है कि 'धमाल 5' पर काम शुरू हो चुका है और फरहाद सामजी इसके अगले पार्ट के लिए राइटर के तौर पर जुड़े हैं.
ये भी पढ़ें: खजाने की खोज, जानलेवा मिशन और फुल ऑन कॉमेडी… Dhamaal 4 पर डायरेक्टर ने बढ़ाया एक्साइटमेंट
ये भी पढ़ें: Dhamaal 4 Movie Review: इस बार कहानी और कॉमेडी को खोजने की नौबत आ गई है
