Dhamaal 4 New Release Date: बार बार टल रही है अजय देवगन की ‘धमाल 4’, मेकर्स ने एक बार फिर बदला फिल्म का रिलीज प्लान

Dhamaal 4 Postponed: ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है. अब यह कॉमेडी फिल्म तीन जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी. पहले मार्च और फिर जून की तारीख तय हुई थी, लेकिन इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी समेत पूरी पुरानी टीम नजर आएगी.

Dhamaal 4 New Release Date: दर्शकों को ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त देखने के लिए अब थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि मेकर्स ने एक बार फिर फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है. मंगलवार को निर्माताओं ने कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ की नई रिलीज डेट का ऐलान किया है. अब यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इससे पहले यह फिल्म जून 12 को आने वाली थी, लेकिन अब दर्शकों को हंसी का यह डोज पाने के लिए कुछ हफ्ते और रुकना होगा.

‘धमाल 4’ की रिलीज डेट फिर बदली

यह दूसरी बार है जब फिल्म ‘धमाल’ की रिलीज टल गई है शुरुआत में ‘धमाल 4’ को 19 मार्च को रिलीज किया जाना था. लेकिन उसी समय रणवीर सिंह की बहुचर्चित फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ और यश की ‘टॉक्सिक’ आने वाली थी. ऐसे में बॉक्स ऑफिस टकराव से बचने के लिए मेकर्स ने जून 12 की तारीख तय की थी. अब एक बार फिर प्लान बदली गई है और फिल्म जुलाई में रिलीज होगी. अब मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, जब अराजकता कॉमेडी से मिलती है, तो आप समझ जाइए कि यह धमाल का समय है! मेकर्स ने 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में इस अल्टीमेट फैमिली एंटरटेनर को रिलीज़ करने के लिए तारीख चुनी है.

जानें फिल्म के बारे में

इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में एक बार फिर वही पुरानी टीम नजर आने वाली है. अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाने लौट रहे हैं. इसके अलावा इस बार फिल्म में ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजली आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म को अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठाकरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसे गुलशन कुमार और टी सीरीज देवगन फिल्म्स मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Day 4: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बनी नई बॉक्स ऑफिस किंग, फीके पड़े ‘पुष्पा 2’ और ‘गदर 2’, बना डाला ये रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >